एक्सप्लोरर

Vote From Home: इलेक्शन कमीशन ने की वोट फ्रॉम होम की घोषणा, कर्नाटक चुनाव में बुजुर्गों-दिव्यांगों को मिलेगा लाभ

Election Commission: कर्नाटक में 24 मई से पहले विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को ही खत्म हो रहा है.

Rajiv Kumar Press Conference: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार (11 मार्च) को बुजुर्ग और दिव्यांग वोटरों के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐलान किया कि 80 वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग लोगों को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट फ्रॉम होम का विकल्प मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस तरह की सुविधा पहली बार दी जाएगी.

आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, "कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 तक है, इसलिए नई विधानसभा होनी है और उससे पहले चुनाव संपन्न होने हैं." वोट फ्रॉम होम सुविधा को लेकर उन्होंने कहा, "पहली बार हम कर्नाटक में सभी 80 साल से ज्यादा उम्र के और विकलांग मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने जा रहे हैं. यदि वे चाहें तो अपने घरों से भी मतदान कर सकते हैं."

वोट फ्रॉम होम का कैसे मिलेगा लाभ?

राजीव कुमार कहा, "बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स का वोट लेने के लिए चुनाव आयोग की टीम फॉर्म-12डी लेकर उनके घर पहुंचेगी. इस प्रक्रिया में भी पूरी गोपनीयता बरती जाएगी. पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी." उन्होंने साफ कहा, "यह सुविधा उन लोगों के लिए है जो वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक नहीं जा सकते." राजीव कुमार ने कहा, "मतदान केंद्र तक आने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा."

उम्मीदवारों के लिए भी नया मोबाइल ऐप

राजीव कुमार ने कहा, "एक अन्य मोबाइल एप्लिकेशन ‘सुविधा’ विकसित की गई है, जो उम्मीदवारों के लिए नामांकन और शपथ पत्र दाखिल करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल है." कैंडिडेट्स मीटिंग और रैलियों की परमिशन लेने के लिए भी इस सुविधा पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा पहले की तरह राजनीतिक दलों को अपने पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वोटर्स को बताना पड़ेगा कि उन्होंने क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले कैंडिडेट को क्यों चुना और चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया.

100 साल से ज्यादा उम्र के इतने वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में 5.21 करोड़ वोटर्स हैं जिनमें 2.59 महिलाएं हैं. 16,976 ऐसे वोटर्स हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है. 4,699 वोटर्स थर्ड जेंडर हैं और 9.17 लाख वोटर पहली बार वोट करने वाले हैं. 12.15 लाख से ज्यादा वोटर्स 80 साल के हैं और 5.55 वोटर्स दिव्यांग हैं. 

ये भी पढ़ें-Karnataka Election: फ्री कोचिंग, ट्रिप, एलईडी टीवी.... कर्नाटक में चुनाव से 2 महीने पहले ही वोटर्स पर तोहफों की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget