एक्सप्लोरर

Karnataka Election: कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता के बाद से मुफ्त वितरण के लिए आईं 9.59 करोड़ की चीजें जब्त, जानें क्या-क्या हुआ बरामद

Freebies Seized In Karnataka: कर्नाटक चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी. इसके बाद से अब तक स्टैटिक सर्विलांस टीम और पुलिस ने करोड़ों रुपये की मुफ्त वितरण वाली चीजें जब्त की हैं.

Action On Freebies Ahead Karnataka Election: कर्नाटक में 29 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक मुफ्त वितरण के लिए लाई गई 9.59 करोड़ रुपये की चीजें जब्त की जा चुकी हैं. आधिकारियों ने शनिवार (1 अप्रैल ) को यह जानकारी दी. कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं. 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, संयुक्त रूप से उड़न दस्ते, “स्टैटिक सर्विलांस टीम” (AST) और पुलिस अधिकारियों ने 7.87 करोड़ रुपये की नकदी, 5.80 लाख रुपये की 1,156.11 लीटर शराब और 21.77 लाख रुपये का 39.25 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया है. मुफ्त में वितरण के लिए लाई गई 9.59 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त की गई हैं. बयान में कहा गया है कि अब तक 172 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं.

सभी टीमों ने की इतनी जब्ती

बयान में कहा गया है कि अब तक 150 वाहन जब्त किए गए हैं. इसमें यह भी कहा गया है, “सभी टीमों की ओर से कुल मिलाकर 39.38 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है, जिसमें नकदी, मुफ्त वितरण वाली चीजें, शराब, ड्रग्स आदि शामिल हैं.”

मुफ्त वितरण पर चुनाव आयोग सख्त   

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में 14 मार्च को चुनाव कार्यालय ने जिला स्तर पर प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर गुप्त और खुफिया सूचनाओं के आधार पर राज्यव्यापी कार्रवाई शुरू की गई थी. उस दौरान तीन दिन की अवधि में भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बेंगलुरु समेत विभिन्न जिलों से 5.4 करोड़ रुपये की नकदी और चीजें जब्त की थीं. बरामद की गई चीजों में रसोई के उपकरण और सामान, अवैध नकदी और शराब शामिल थी.

धन बल के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग का प्रहार

बता दें कि बुधवार (29 मार्च) को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पार्टियों की ओर से मतदाताओं को लुभाने के लिए किए जाने वाले धन बल के दुरुपयोग का भी जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि धन बल का दुरुपयोग कर्नाटक में प्रमुख चुनौतियों में से एक है और चुनाव आयोग ने इसे रोकने के लिए उचित पहल की है. 

कर्नाटक का चुनावी कार्यक्रम

कर्नाटक के चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है. नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है. 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को मतगणना होगी.

यह भी पढ़ें- Karnataka Election: कर्नाटक में 57 फीसदी मतदाता बदलना चाहते हैं सरकार, ओपिनियन पोल में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget