एक्सप्लोरर

BJP Candidates List: बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, बीएस येदियुरप्पा के बेटे को शिकारीपुरा से टिकट

Karnataka BJP Candidates Full List 2023: कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी. बीजेपी ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.

Karnataka Election BJP Candidate List: बीजेपी ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने 189 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इससे पहले अहम बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे थे. अरुण सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, बीएल संतोष भी नड्डा के आवास पर मौजूद रहे. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज हम आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर रहे हैं.

बीजेपी ने कहा है कि नए लोगों को मौका दिया जा रहा है. 52 नए उम्मीदवार हैं. इनमें 32 उम्मीदवार ओबीसी से, 30 एससी और 16 एसटी से हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 9 डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 वकील, 3 एकेडमिक, 1 आईएएस, 1 आईपीएस, 3 सेवानिवृत अधिकारी और 8 महिलाओं को टिकट दिया है. 

शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे सीएम बोम्मई

अरुण सिंह ने कहा कि सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव से लड़ेंगे. पहले भी यहीं से जीते हैं. कागवाड़ से बाला साहेब पाटिल चुनाव लड़ेंगे. गोविंद कारजोल मुदूल से, बेल्लारी से श्रीरामुलु, मुर्गेश निरानी बिलगी से चुनावी मैदान में होंगे. सीटी रवि को चिकमंगलुरु से टिकट दिया गया है. पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.  

डीके शिवकुमार के सामने आर अशोक 

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर के चिक्काबल्लापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. कर्नाटक के मंत्री आर अशोक दो सीटों- पद्मनाभनगर और कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे. आर अशोक कनकपुरा में राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के सामने चुनाव लड़ने जा रहे हैं. राज्य के मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट से चुनाव लड़ेंगे. वरुणा से वी सोमन्ना लड़ेंगे, उन्हें सिद्धारमैया के खिलाफ उतारा गया है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 34 नाम की लिस्ट अभी बाकी है. अगले एक दो दिन में जारी हो जायेगी. जगदीश शेट्टार हमारे बड़े नेता हैं, हम उन्हें समझा पाएंगे. उनसे हमारी बात हुई है. हमें विश्वास है कि वो हमारे साथ रहेंगे. ईश्वरप्पा और जगदीश शेट्टार की सीट पर टिकट होल्ड किया गया है.

ईश्वरप्पा ने लिया संन्यास

इससे पहले कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से ‘संन्यास’ लिया है. ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से कहा कि वह चुनावी राजनीति से सन्यास लेना चाहते हैं और 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाने पर विचार नहीं करने का आग्रह भी किया. ईश्वरप्पा ने पिछले चार दशकों में राज्य में पार्टी को मजबूत करने में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वहीं बीजेपी नेतृत्व ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता जगदीश शेट्टार को चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा है, लेकिन उन्होंने फैसले को अस्वीकार्य बताया. 

ये भी पढ़ें- 

Karnataka Election 2023: 'कुछ शकुनि उनके भाई एच डी रेवन्ना को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं ', एच डी कुमारस्वामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget