एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Killed: 'रात 10 बजे मेडिकल और सभी हमलावर...?', अतीक अहमद की हत्या पर कपिल सिब्बल ने उठाए ये 8 सवाल

Atiq Ashraf Murder: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की जांच के लिए यूपी पुलिस ने तीन सदस्‍यीय विशेष जांच दल का गठन किया है.

Kapil Sibal On Atiq Ahmed Murder: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या को लेकर आठ सवाल खड़े किए हैं. सिब्बल ने देर रात तक जांच, पुलिस की ओर से मीडियाकर्मियों को आने की अनुमति देना और तीनों हत्यारों में से किसी ने भी बचने का कोई प्रयास नहीं किया जैसे सवाल पूछे हैं. अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ (Ashraf Ahmed) की तीन हमलावरों ने शनिवार (15 अप्रैल) को प्रयागराज (Prayagraj) में गोली मारकर हत्या कर दी थी.

कपिल सिब्बल ने सोमवार (17 अप्रैल) को ट्वीट कर लिखा, "मिटाने की कला, अजीब बात है- रात 10 बजे मेडिकल चेकअप के लिए ले गए, कोई मेडिकल इमरजेंसी नहीं थी, पीड़ितों को चलवाया, मीडिया से बात करने दी. इसके अलावा मौके पर मौजूद हत्यारे एक दूसरे को जानते नहीं थे. उनके पास 7 लाख से ऊपर के हथियार, अच्छी तरह से शूट करने के लिए प्रशिक्षित और सभी हमलवारों ने आत्मसमर्पण कर दिया." 

विपक्षी नेता बीजेपी सरकार पर हमलावर

पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के अलावा अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेता इस हत्याकांड को लेकर यूपी और केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसे एक 'स्क्रिप्टेड' एनकाउंटर बताया है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ की आलोचना की है. 

अखिलेश यादव ने फर्जी करार दिया

अखिलेश यादव ने अतीक अहमद और अशरफ व अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम की हत्या को फर्जी करार दिया है. उन्होंने कहा कि ये सत्तारूढ़ बीजेपी की ओर से स्थानीय निकाय चुनावों से पहले वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए किया गया है. बीते गुरुवार को यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम की मौत के बाद भी विपक्षी नेताओं ने सवाल खड़े किए थे. 

कैमरे के सामने मारी गोलियां

अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार देर रात पत्रकार बनकर तीन लोगों ने काफी नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी थी. ये घटना तब हुई जब अतीक और अशरफ पुलिसकर्मियों के साथ 'मेडिकल चेक-अप' के लिए जा रहे थे. इस दौरान आरोपी अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी ने भागने का कोई प्रयास नहीं किया. उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का दावा है कि तीनों ने अंडरवर्ल्ड के बीच अपना नाम बनाने के लिए अतीक और अशरफ की हत्या की. 

यूपी सरकार ने जांच समिति का गठन किया

पुलिस ने आगे कहा कि उन्होंने हत्यारों के पास से तीन पिस्तौलें बरामद कीं, जिनमें से दो तुर्की में बनी 9 एमएम की बंदूकें थीं. ये घटना कैमरे में लाइव कैद हुई थी. जब मीडियाकर्मी अतीक अहमद से बेटे असद के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाने को लेकर सवाल कर रहे थे तभी उन्हें गोली मार दी गई. यूपी सरकार ने अतीक और अशरफ की हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक समिति का गठन किया है. अतीक अहमद, उसका भाई और उसका बेटा असद उमेश पाल की हत्या के आरोपियों में शामिल थे.

ये भी पढ़ें- 

Atiq Ahmed Killed: अतीक अहमद के वकील का दावा- 'बंद लिफाफे में लिखा है हत्या करवाने वालों का नाम', पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर भी बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget