एक्सप्लोरर

'परीक्षा पे चर्चा' को लेकर कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- छात्रों का समय बर्बाद न करें

परीक्षा पे चर्चा का ये तीसरा संस्करण था. इसमें दो हजार शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि ये छात्रों की तैयारी करने का समय है, पीएम मोदी को उनका समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'परीक्षा पे चर्चा' की और छात्रों को संबोधित किया. चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने एग्जाम के समय तनावमुक्त कैसे रहा जाए, इसका मंत्र छात्रों को दिया. साथ ही छात्रों के माता-पिता को भी जरूरी सुझाव दिए. इसपर कांग्रेस के सीनियर नेता कपिल सिब्बल ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को छात्रों का समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.

कपिल सिब्बल ने कहा, ''मैं पीएम को सलाह देना चाहूंगा कि इस समय छात्रों को अकेले रहने दें क्योंकि ये बोर्ड की तैयारी करने का समय है. उन्हें उनका समय बर्बाद नहीं करना चाहिए. डिग्री मिल जाने के बाद इसपर खुलेपन में चर्चा होनी चाहिए. ये सभी को पता होना चाहिए. यही 'मन की बात ’उन्हें करनी चाहिए.''

बता दें कि ये परीक्षा पे चर्चा का तीसरा एडिशन था. इस कार्यक्रम में करीब दो हजार छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. इनमें से कुछ छात्रों का चयन निबंध लेखन प्रतियोगिता के जरिए किया गया था. पीएम मोदी ने कहा कि पढ़ाई के अलावा छात्रों को खेल और कला जैसी गतिविधियों में भाग लेना चाहिए.

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों से ‘एक्जाम वॉरियर’ को पढ़ने को कहा. यह किताब छात्रों से चर्चा पर आधारित है. प्रधानमंत्री ने कहा कि फेल होने से नहीं डरना चाहिए. नाकामी को जीवन का हिस्सा मानना चाहिए. उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक में तेजी से बदलाव हो रहा है लेकिन छात्रों को तकनीक का गुलाम नहीं बनना चाहिए.

पीएम ने कहा कि घर में एक कमरा ऐसा होना चाहिए जिसमें टेक्नोलॉजी की एंट्री बैन होनी चाहिए. हमारे अंदर ये भावना होनी चाहिए कि मैं तकनीक का अपनी मर्जी से उपयोग करूंगा. टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर हमको नई नई चीजें जरूर पता चलनी चाहिए लेकिन दिन में कुछ वक्त ऐसा भी होना चाहिए जब उस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ना कर उस वक़्त को टेक्नोलॉजी फ्री रखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget