एक्सप्लोरर

INDIA गठबंधन के पीएम चेहरे पर बोले कपिल सिब्बल, 'उम्मीदवार हो या नहीं, इससे नहीं पड़ता कोई फर्क'

Kapil Sibal on PM Modi: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने महंगाई को लेकर पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम करने को लेकर भी कटाक्ष किया.

Lok Sabha Elections 2024: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) और बीजेपी पर हमला बोला. कपिल सिब्बल ने एक इकोनॉमिस्ट का जिक्र करते हुए बुधवार (30 अगस्त) को कहा, "2024 के लोकसभा चुनाव की लड़ाई मोदी बनाम मोदी होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी ने जो किया उसकी जनता आलोचना करेगी. जनता को पता है कि असलियत में हुआ क्या है."

कपिल सिब्बल ने आगे कहा, "सरकार ने इतने सालों में क्या किया है. गरीब आदमी तो और गरीब होता जा रहा है. महंगाई इतनी है कि मिडिल क्लास अपना जीवन यापन नहीं कर पा रहा है. मोदी सरकार ने जो बड़ी-बड़ी बातें की हैं उसके कोई रिजल्ट सामने नहीं आए." राज्यसभा सांसद ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि खुद बीजेपी के नेता पीएम मोदी ने नाराज हैं, लेकिन बोलते नहीं हैं. 

इंडिया के पीएम उम्मीदवार पर क्या बोले?

पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा, "विपक्ष आज ये सोच रहा है कि अगर हम पीएम मोदी को हराएंगे नहीं तो ऐसा हो सकता है कि 2024 के बाद कोई चुनाव ही न हो. लोगों के बीच ये सोच है कि कहीं ये सरकार संविधान न बदल दे. ऐसी स्थिति में कोई पीएम उम्मीदवार हो या न हो इससे फर्क नहीं पड़ता है. क्योंकि आने वाले चुनाव में पीएम मोदी ने क्या का किया है इस बात पर जनता वोट करेगी." 

गैस सिलेंडर के दाम पर क्या कहा?

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रक्षाबंधन को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा. पीएम मोदी को मुबारकबाद देते हुए उन्होंने कहा, "रक्षाबंधन के दिन उन्हें ख्याल तो आया कि महिलाओं को तोहफा देना चाहिए. जब बीजेपी के लोग विपक्ष में थे, उस समय गैस सिलेंडर 450-460 रुपये में मिलता था. उस समय पीएम मोदी, स्मृति ईरानी सहित दूसरे बीजेपी नेता उसे महंगा सिलेंडर बताते थे."

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने 1100 रुपये में मिलने वाले सिलेंडर पर 200 रुपये कम कर दिए और पूरी बीजेपी इसे सस्ता बता रही है. उन्हें उस समय 450 रुपये का सिलेंडर महंगा लगता था और अब 900 का सिलेंडर सस्ता लग रहा है."

ये भी पढें:  Karnataka Gruha Laxmi Yojana: कर्नाटक में कांग्रेस पूरा करने जा रही एक और चुनावी वादा, 'गृह लक्ष्मी योजना' के उद्घाटन में मौजूद रहेंगे राहुल गांधी और खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget