एक्सप्लोरर

Karnataka Gruha Laxmi Yojana: कर्नाटक में कांग्रेस पूरा करने जा रही एक और चुनावी वादा, 'गृह लक्ष्मी योजना' के उद्घाटन में मौजूद रहेंगे राहुल गांधी और खरगे

Karnataka Gruha Laxmi Yojana: कर्नाटक सरकार मैसूर से गृह लक्ष्मी योजना लॉन्च करेगी, जिसमें सीएम के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे.

Karnataka Gruha Lakshmi Scheme: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार बुधवार (30 अगस्त) को गृह लक्ष्मी योजना लॉन्च करने जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस योजना के भव्य उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे. राहुल गांधी बुधवार की सुबह दिल्ली से कर्नाटक के लिए रवाना हुए.

राज्य सरकार की इस योजना की लॉन्चिंग के लिए दोनों नेता मैसूर जाएंगे. इस योजना के तहत राज्य की कांग्रेस सरकार गरीबी रेखा (बीपीएल) से नीचे रहने वाले 1.1 करोड़ परिवार की महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रति महीना भत्ता देगी. न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी.

कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे 

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने 27 अगस्त को 100 दिन पूरे कर लिए. इसे लेकर सीएम सिद्धारमैया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि कर्नाटक सरकार आज मैसूर में गृह लक्ष्मी योजना लॉन्च करेगी. इस कार्यक्रम में मांड्या, मैसूर, हसन, चामराजनगर और कुर्ग जिले के लोग भाग लेंगे. इस योजना के लॉन्चिंग कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. सीएम के अनुसार राहुल गांधी एक सांसद के रूप में इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे, जबकि खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मौजूद रहेंगे. 

विधानसभा चुनाव से पहले किए थे वादे

सीएम सिद्धारमैया ने जानकारी दी कि उनकी सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान की गई तीन गारंटियों को सफलतापूर्वक लागू किया है. आईएएनएस के अनुसार सरकार की इस योजना से 13 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने राज्य में पांच योजनाओं को लागू करने के वादे किए थे, जिसमें से एक गृह लक्ष्मी योजना भी है. सरकार ने इस साल गृह लक्ष्मी योजना के लिए 17,500 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. कर्नाटक के सीएम के अनुसार इससे रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

(इनपुट न्यूज एजेंसी आईएएनएस से भी)

ये भी पढ़ें:  India-China Border Dispute: 'भारत नहीं हो सकता डरपोक और कमजोर, हमारे पीएम चीन का नाम तक नहीं लेते', अक्साई चिन पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget