एक्सप्लोरर

कानपुर मामला: विकास दुबे ने जेसीबी से रोका था पुलिस का रास्ता, ड्राइवर गिरफ्तार

राहुल पाल नाम के जेसीबी ड्राइवर ने बताया कि डरा-धमका कर विकास दुबे ने उससे जेसीबी लगवाई थी. उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी.

कानपुर: कानपुर के बिकरू गांव में जो आठ पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी उस मामले में पुलिस ने एक जेसीबी के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. ये वही जेसीबी का ड्राइवर है जिसके जरिए गैंगस्टर विकास दुबे ने पुलिस का रास्ता रोका था. जेसीबी के ड्राइवर का नाम राहुल पाल बताया जा रहा है. राहुल पाल ने बताया कि विकास दुबे ने उसे जेसीबी नहीं लगाने पर जान से मारने की धमकी दी थी. उसने बताया कि डरा-धमका कर विकास दुबे ने उससे जेसीबी लगवाई थी.

राहुल पाल ने बताया कि जब उससे जेसीबी ले जाने के लिए कहा गया तो उसने कहा कि उसका काम खत्म नहीं हुआ है. तब उससे कहा गया कि एक अरजेंट काम है इसलिए जेसीबी ले चलो. राहुल जैसे ही बिकरू गांव पहुंचा तो उसने देखा कि वहां बहुत सारे लोग खड़े थे. उसने गाड़ी को रास्ते में किनारे पर खड़ा कर दिया. फिर विकास दुबे ने राहुल से कहा कि जेसीबी को बीच रास्ते में खड़ी कर दो. जब इस पर राहुल ने कहा कि जेसीबी को बीच में खड़ी करने से रास्ता जाम हो जाएगा तो इस पर विकास दुबे ने उससे कहा कि जितना कहा जा रहा है उतना काम करो. ज्यादा बकवास करने का समय नहीं है.

विकास दुबे और दारोगा केके शर्मा का एक वीडियो आया सामने 

विकास दुबे का पूरे इलाके में खौफ था. इसका एक और सबूत सामने आया है. एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस वाला विकास दुबे से कांपता हुआ नजर आ रहा है. ये वीडियो तब का है जब विकास दुबे अपने करीबी अमर दुबे की शादी में शामिल हुआ था. इस वीडियो में चौबेपुर का चौकी इंचार्ज दारोगा केके शर्मा दिख रहा है. ये वही केके शर्मा है जिसे विकास दुबे की मदद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. केके शर्मा विकास दुबे से इतना डरता था कि जैसे विकास दुबे शादी के स्टेज पर आया वो वहां से हट गया. विकास दुबे ने केके शर्मा के डर को दूर करने के लिए कहा, ‘’डरो नहीं, आ जाओ.’’ विकास ने दारोगा का हाथ पकड़कर उसे वापस स्टेज पर बुला लिया.

हालांकि, अब विकास दुबे का खौफ का अंत हो चुका है. 10 जुलाई की सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ में वो मारा गया. उसके मुठभेड़ पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए. बता दें कि कानपुर के बिकरू कांड की जांच के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है. तीन सदस्यीय टीम की अगुवाई आईएएस अधिकारी संजय भूसरेड्डी कर रहे हैं और इसके अलावा दो आईपीएस स्तर के अधिकारी भी टीम में हैं. टीम द्वारा जांच शुरू की जा चुकी है.

अलीगढ़: शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रमीणों का हमला, दारोगा व महिला सिपाही घायल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget