एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के गृहमंत्री के बयान के बाद कंगना रनौत बोलीं- डंके की चोट पे कहती हूं मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?

कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा कि किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना और अभिनेत्री कंगना रनौत में तीखी बयानबाजी जारी है. राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख और शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर रनौत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा ''किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है. और मैं डंके की चोट पे कहती हूं हां मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?''

इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से जोड़ने और पुलिस की आलोचना से संबंधित अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणियों पर कहा कि जिन्हें महाराष्ट्र या मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है, उन्हें यह राज्य छोड़ देना चाहिये.

कंगना ने कहा था कि उन्हें उन लोगों से अधिक मुंबई पुलिस से डर लगता है, जिन्हें वे मूवी माफिया कहती हैं. देशमुख ने नागपुर में पत्रकारों से कहा कि ऐसे हालात में एक अभिनेत्री द्वारा इस तरह के बयान दिया जाना हास्यास्पद है. चाहे मुंबई हो या पूरा महाराष्ट्र, सब पुलिस के हाथों में सुरक्षित है.

एनसीपी नेता देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस राज्य में उचित कानून- व्यवस्था सुनिश्चित करने में सक्षम है और जिन्हें मुंबई या महाराष्ट्र में असुरक्षित महसूस होता है, उन्हें यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है.

कंगना (33) द्वारा मुंबई और यहां की पुलिस को लेकर दिये गए विवादित बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. दरअसल शिवसेना नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना को कहा था कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिये.

कंगना ने राउत के इस बयान से जुड़ी एक खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया था, ''मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों लगने लगी है.'' कंगना ने कहा था कि उन्हें 'बॉलीवुड में ड्रग माफिया' का पर्दाफाश करने के लिये हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा चाहिये और वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी.

संजय राउत आज क्या बोले?

वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''मुंबई मराठी लोगों के बाप की है जिन्हें यह बात मान्य नहीं वह अपना बाप दिखाए. शिवसेना ऐसे महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध किए बिना रुकेगी नहीं. वादा है जय हिंद जय महाराष्ट्र.''

कंगना रनौत के बयान पर संजय राउत बोले- शिवसेना महाराष्ट्र के दुश्मनों का श्राद्ध करेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget