एक्सप्लोरर

Kangana Ranaut: 'किसान आंदोलन के दौरान रेप और हत्याएं...', कगंना रनौत के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने की ये मांग

Congress On Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने किसानों पर बड़ा आरोप लगाया है. वहीं कांग्रेस ने कंगना के बयान पर आपत्ति जताते हुए कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. 

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. वो कई मौकों पर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशना साधते हुए नजर आई हैं. विपक्ष पर हमलावर रहने वाली कंगना रनौत ने अब किसान आंदोलन पर निशाना साधा है.
 
दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, 'किसान आंदोलन के दौरान उपद्रवी हिंसा हुई. वहां रेप और हत्याएं भी हुई थीं. वो तो केद्र सरकार ने कृषि बिलों को वापस ले लिया नहीं तो इन लोगों की काफी लंबी प्लानिंग थी. ये देश में कुछ भी कर सकते थे.'
 
'बांग्लादेश बन जाता पंजाब'
 
कंगना रनौत ने अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा, 'अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो ये लोग पंजाब को बांग्लादेश बना देते. किसान आंदोलन के नाम पर जो हो रहा था, वो देश से छिपा नहीं है. आंदोलन के दौरान लोगों को मारकर लाशों को लटकाया जा रहा था. जैसे ही सरकार ने कषि बिल को वापस लिया तो ये सारे उपद्रवी चौंक गए.'
 
कोलकाता रेप पर कही ये बात
 
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इंटरव्यू के दौरान कोलकाता मामले पर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया. वो बोलीं, 'हमेशा मेरे लिए महिलाओं की सुरक्षा चिंता का विषय रही है. महिला सुरक्षा के लिए मैं बेहद गंभीर हूं और महिलाओं के समर्थन में अपनी आवाज को बुलंद करती रही हूं. आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' में भी मैंने आइटम नंबर्स का विरोध किया था.'
 
कांग्रेस ने किया विरोध
 
कांग्रेस ने कंगना रनौत के दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू पर आपत्ति जताई है. पंजाब के कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने तो कंगना रनौत के खिलाफ NSA लगाए जाने तक की मांग कर दी. वेरका बोले, 'कंगना अक्सर ऐसे बयान देती रहती हैं और अब उन्होंने किसानों को गाली दी है. भारतीय जनता पार्टी को इन आरोपों पर अपनी सफाई देनी चाहिए. पंजाब के मुख्यममंत्री भगवंत मान से अपील करता हूं कि कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.'
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget