एक्सप्लोरर

मुंबई पहुंचकर सीएम उद्धव पर कंगना का हमला, बोलीं- आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा

मुंबई एयरपोर्ट से खार इलाके वाले घर तक कंगना रनौत को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया. एयरपोर्ट पर विरोधी और समर्थक दोनों पहुंचे थे.

मुंबई: शिवसेना की धमकी के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पहुंची. मुंबई एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच अभिनेत्री को उनके खार इलाके वाले घर पर करीब साढ़े तीन बजे पहुंचाया गया. उनके घर के बाहर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. घर पहुंचते ही कंगना ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोल दिया.

कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे तेरा घमंड टूटेगा. उन्होंने कहा, “उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है...कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता. और मुझे लगता है कि तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है. क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी...आज मैंने महसूस किया है...और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी. और अपने देशवासियों को जगाऊंगी. क्योंकि मुझे पता था कि ये हमारे साथ होगा. लेकिन मेरे साथ हुआ है...इसका कुछ मतलब है इसके कोई मायने हैं...और उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता आतंक है...अच्छ हुआ ये मेरे साथ हुआ...जय हिंद जय महाराष्ट्र.”

जब कंगना मुंबई एयरपोर्ट पहुंची तो वहां उनके विरोधी और समर्थकों की भीड़ नजर आई. करनी सेना के कार्यकर्ता कंगना के समर्थन में पहुंचे थे तो वहीं शिवसेना के कार्यकर्ता काले झंटे के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. चंढ़ीगढ़ एयरपोर्ट से वो इंडियो की फ्लाइट से मुंबई पहुंची.

वहीं कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी के कर्मचारी कंगना के ऑफिस के बाहर हथौड़े और कूदाल लेकर पहुंच गए. 'मणिकर्णिका फिल्म्ज' ऑफिस में अवैध निर्माण को तोड़ दिया. बीएमसी के इस कदम पर कंगना ने ट्वीट कर कहा, ''मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम.''

कंगना ने एक और टवीट करते हुए कहा कि मैं कभी गलत नहीं होती हूं, मेरे दुश्मन ये हर बार साबित करते हैं. उन्होंने कहा कि देखा इसलिए मैं कहती थी कि मुंबई अब पीओके बन गया है.

उधर हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. यह रोक गुरुवार दोपहर 3 बजे तक लगाई गई है. हालांकि बीएमसी ने पहले ही अपनी कार्रवाई पूरी ली थी. बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में कल फिर सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट ने कंगना रनौत के ऑफिस में अवैध निर्माण को गिराने में इतनी जल्दबाजी करने के लिए बीएमसी से जवाब मांगा है. कल बीएमसी को इसका जवाब देना है.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई कंगना के ऑफिस में अवैध निर्माण तोड़ने पर रोक, उठाए BMC की कार्रवाई पर सवाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
Sri Lanka Prison Riot: श्रीलंका की जेल बनी अखाड़ा, कैदियों के खूनी दंगे में 27 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
श्रीलंका की जेल बनी अखाड़ा, कैदियों के खूनी दंगे में 27 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget