एक्सप्लोरर

कमलनाथ का शिवराज को पत्र, कहा- आपके मंत्री ने की कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी पर अशोभनीय टिप्पणी

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी करने के कारण कमलनाथ पर बीजेपी हमलावार है.

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर दावा किया कि उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री इमरती देवी को लेकर कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की. कमलनाथ ने अपने पत्र में शिवराज और बीजेपी पर निशाना भी साधा.

कमलनाथ ने कहा कि डबरा की सभा में अपने संबोधन में मैंने कोई असम्मानजनक टिप्पणी नहीं की फिर भी आपने झूठ पर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "जिस शब्द की ओर आप इंगित कर रहे हैं, उस शब्द के कई मायने हैं, कई तरह की व्याख्याएं हैं लेकिन सोच में खोट के अनुसार आप और आपकी पार्टी अपनी मन मर्जी की व्याख्या कर झूठ परोसने में लगे हैं."

कमलनाथ ने कहा, "मुझे आश्चर्य है कि आज आप सोनिया गांधीजी को महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा को लेकर पत्र लिख कर हैं जिनकी 15  वर्ष की सरकार में मध्य प्रदेश, बहन-बेटियों से दुष्कर्म, महिलाओं पर अत्याचार और महिला अपराधों में, देश में शीर्ष पर रहा है और इस दौरान ऐसी घटनाओं पर आप अपने दायित्वों का निर्वहन न करते हुए सालों तक मौन साधे रहे. "

कमलनाथ ने पत्र में कहा कि बीजेपी के कई नेता महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी के आदी हैं. उन्होंने कहा, "कल ही आपकी पार्टी के सम्मानीय केंद्रीय मंत्री द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नए सदस्यों, जिनमें महिला सदस्य भी शामिल हैं, को 'रिजेक्टेड माल' बता रहे थे और आज आपकी सरकार के मंत्री श्री बिसाहूलाल जी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी श्री विश्वनाथ जी की पत्नी को ऐसे शब्दों से संबोधित किया गया है जिसे कि भारतीय संस्कृति में बोलना तो दूर सुनना भी उचित नहीं माना जाता है." कमलनाथ ने शिवराज से कहा आप पत्र लिखकर इन टिप्पणियों की जानकारी अपने पार्टी अध्यक्ष को क्यों नहीं देते.

उल्लेखनीय है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कमलनाथ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ की इस टिप्पणी के विरोध में दो घंटे का मौन व्रत भी रखा.

बता दें इमरती देवी के खिलाफ डबरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कमलनाथ ने रविवार को कहा था, ‘‘डबरा से सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं. सरल स्वभाव के, सीधे-सादे हैं. ये तो उसके जैसे नहीं हैं. क्या है उसका नाम?’’ इस बीच, वहां मौजूद जनता जोर-जोर से ‘इमरती देवी’, ‘इमरती देवी’ कहने लगी.

इसके बाद कमलनाथ ने हंसते हुए कहा, ‘‘मैं क्या उसका (डबरा की बीजेपी प्रत्याशी का) नाम लूं. आप तो उसको मेरे से ज्यादा पहचानते हैं. आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था. ये क्या आइटम है?’’

बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया के निष्ठावान समर्थकों में गिनी जाने वाली इमरती देवी कांग्रेस के उन 22 बागी विधायकों में से एक हैं जिनके विधानसभा से त्यागपत्र देकर बीजेपी में शामिल होने के कारण 20 मार्च को तत्कालीन कमलनाथ सरकार गिर गयी थी. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी 23 मार्च को राज्य की सत्ता में लौट आई थी. डबरा समेत राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होना है.

यह भी पढ़ें:

कमलनाथ की विवादित टिप्पणी पर फूट-फूट कर रोईं मध्य प्रदेश की मंत्री इमरती देवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget