एक्सप्लोरर

कमलनाथ की विवादित टिप्पणी पर फूट-फूट कर रोईं मध्य प्रदेश की मंत्री इमरती देवी

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि टेलीविजन चैनलों और सोशल मीडिया पर दलित समुदाय की बीजेपी नेता इमरती देवी के फफक-फफक कर रोने का जो वीडियो चल रहा है, वह एक निजी समाचार चैनल पर सोमवार के एक कार्यक्रम का है. कमलनाथ द्वारा उन्हें ‘आइटम’ कहे जाने संबंधी सवाल पर वह डबरा में रो पड़ीं.

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कथित तौर पर ‘आइटम’ कहे जाने पर मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सोमवार को फूट-फूट कर रोईं. उनके रोने का वीडियो स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर दिखाई देने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है.

प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि टेलीविजन चैनलों और सोशल मीडिया पर दलित समुदाय की बीजेपी नेता इमरती देवी के फफक-फफक कर रोने का जो वीडियो चल रहा है, वह एक निजी समाचार चैनल पर सोमवार के एक कार्यक्रम का है. कमलनाथ द्वारा उन्हें ‘आइटम’ कहे जाने संबंधी सवाल पर वह डबरा में रो पड़ीं.

इससे पहले, रविवार रात इमरती ने डबरा में मीडिया से कहा, ‘‘उनका बोलना स्वाभाविक है. इसलिए स्वाभाविक है कि वह (कमलनाथ) बंगाल का आदमी है. उसको बोलने की सभ्यता नहीं है. उस व्यक्ति को क्या कहा जाए. एक हरिजन महिला की इज्जत करना वह क्या जानता है?’’

यह पूछे जाने पर कि क्या कमलनाथ की टिप्पणी के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के बाद फिर से अपनी सरकार बना सकती है, इमरती ने कहा, ‘‘वह (कमलनाथ) एक विधायक नहीं जिता सकते. वह चंबल क्षेत्र में आकर इस तरह से बोल रहे हैं. मध्य प्रदेश में चंबल संभाग की हरिजन महिला से ऐसे बोल रहे हैं कि वो एक ‘आइटम’ है. ‘आइटम’ क्या होता है? वो तो ये ही जवाब दे दें कि आइटम होता क्या है...?’’

उन्होंने कहा,‘‘ऐसे लोगों को मध्य प्रदेश में रहने को कोई हक नहीं है. वह बंगाल से आया है. मध्य प्रदेश में मां-बेटियों को लक्ष्मी के रूप में माना जाता है और आज वह मध्य प्रदेश की सारी लक्ष्मियों को गाली दे रहा है. मैं चाहती हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कमलनाथ को अपनी पार्टी से हटाएं.’’

इमरती ने कहा, ‘‘मैं तो कमलनाथ को भाई के रूप में समझती थी, लेकिन वह तो राक्षस है.’’

उल्लेखनीय है कि इमरती देवी के खिलाफ डबरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कमलनाथ ने रविवार को कहा था, ‘‘डबरा से सुरेश राजे जी हमारे उम्मीदवार हैं. सरल स्वभाव के, सीधे-सादे हैं. ये तो उसके जैसे नहीं हैं. क्या है उसका नाम?’’

इस बीच, वहां मौजूद जनता जोर-जोर से ‘इमरती देवी’, ‘इमरती देवी’ कहने लगी.

इसके बाद कमलनाथ ने हंसते हुए कहा, ‘‘मैं क्या उसका (डबरा की बीजेपी प्रत्याशी का) नाम लूं. आप तो उसको मेरे से ज्यादा पहचानते हैं. आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था. ये क्या आइटम है?’’

ज्योतिरादित्य सिंधिया के निष्ठावान समर्थकों में गिनी जाने वाली इमरती देवी कांग्रेस के उन 22 बागी विधायकों में से एक हैं जिनके विधानसभा से त्यागपत्र देकर बीजेपी में शामिल होने के कारण 20 मार्च को तत्कालीन कमलनाथ सरकार गिर गयी थी. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी 23 मार्च को राज्य की सत्ता में लौट आई थी. डबरा समेत राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget