एक्सप्लोरर

अपने बयान पर कमलनाथ ने चुनाव आयोग को दिया जवाब- मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा

अपने जवाब में कमलनाथ ने कहा कि अगर चुनाव आयोग उनके 18 अक्टूबर को दिए गए बयान को पूरा सुनेगा तो उसमें कहीं कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगेगा.

नई दिल्ली: बीजेपी की महिला उम्मीदवार इमरती देवी के खिलाफ किए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेजे नोटिस का जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं कहा, ना ही उनका मकसद किसी की छवि को नुकसान पहुंचाने का था.

चुनाव आयोग को भेजे गए जवाब में कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी की तरफ से जो शिकायत की गई है वह सिर्फ राजनीति से प्रेरित है वरना उनके बयान में ऐसा कुछ भी नहीं था जो आपत्तिजनक हो. कमलनाथ ने कहा कि अगर चुनाव आयोग उनके 18 अक्टूबर को दिए गए बयान को पूरा सुनेगा तो उसमें कहीं कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगेगा.

जवाब में कमलनाथ ने कहा कि मेरा इरादा कभी भी किसी महिला के अपमान का बिल्कुल नहीं था. इतना ही नहीं मैंने उस बयान के अगले ही दिन अपने बयान पर खेद भी जताया था. कमलनाथ ने चुनाव आयोग को भेजे गए जवाब में शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में पिछले 3 महीनों के दौरान शिवराज सरकार के मंत्री और नेता लगातार कोरोना की रोकथाम को लेकर जारी किए दिशानिर्देशों का रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से उल्लंघन करते रहे  हैं. लेकिन चुनाव आयोग का ध्यान उस ओर नहीं गया, एक मामला वह भी सिर्फ मेरे यानी कमलनाथ के खिलाफ दर्ज हुआ. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी सरकार के एक मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज जरूर हुआ लेकिन उसके बावजूद चुनाव आयोग शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में मूकदर्शक बना रहा.

कमलनाथ ने कहा कि पिछले 40 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी भी किसी महिला का अपमान नहीं किया. मैं सांसद , मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री पद तक पर रहा हूं लेकिन कभी भी किसी महिला का अपमान नहीं किया. लिहाज़ा चुनाव आयोग मेरे खिलाफ दी की गई शिकायतों को रद्द करें.

कमलनाथ का यह जवाब चुनाव आयोग तक पहुंच गया है और अब चुनाव आयोग को तय करना है कि क्या वह कमलनाथ के जवाब से संतुष्ट है या नहीं? अगर चुनाव आयोग जवाब से संतुष्ट नहीं होता तो कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश भी दे सकता.

Bihar Elections ABP-C Voter Opinion Poll: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसे देखना चाहती है जनता? 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget