एक्सप्लोरर

कमल हासन स्टरलाइट के खिलाफ प्रदर्शन से जुड़े, तांबा प्लांट बंद करने की है मांग

पिछले 49 दिनों से तूतीकोरीन में स्टरलाइट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है. स्थानीय निवासी मांग कर रहे हैं कि तांबा प्लांट को तत्काल बंद कर दिया जाए. उनका कहना है कि इसकी वजह से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.

तूतीकोरिन/चेन्नई: तमिल अभिनेता और मक्कल नीति मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने तूतीकोरीन के नजदीक वेदांता की स्टरलाइट प्लांट के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है. वेदांता की स्टरलाइट कंपनी तूतीकोरीन के पास तांबा गलाने वाला प्लांट लगाने जा रही है जिसके खिलाफ में स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इससे स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियां हो रही हैं. इस मामले में कमल हासन ने कहा, "वेदांता की इकाई स्टरलाइट कॉपर को विस्तार की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. अगर हो सके तो इस प्लांट को बंद कर दिया जाए.’’उन्होंने कहा कि तांबा उत्पादन से ज्यादा लोगों की जिंदगी महत्वपूर्ण है. हासन ने कहा, ‘‘रिहाइशी और कृषि क्षेत्र के निकट प्लांट लगाना जरूरी है क्या? यह कहना कि यह स्थान बंदरगाह के करीब है, अस्वीकार्य है.’’  उन्होंने कहा कि कानूनी विशेषज्ञों से भी विमर्श किया जाएगा कि क्या इस मुद्दे पर किसी तरह के कानूनी हस्तक्षेप की संभावना है. इससे पहले उन्होंने तूतीकोरीन जिले में कुमारारेड्डीयापुरम गांव का दौरा किया और लोगों के विरोध प्रदर्शन के प्रति अपना समर्थन दिया. पिछले 49 दिनों से यहां पर स्टरलाइट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है. कुमारारेड्डीयापुरम के निवासी मांग कर रहे हैं कि संयंत्र को तत्काल बंद कर दिया जाए. उनका कहना है कि इसकी वजह से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. हासन ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे प्रचार के लिए तूतीकोरिन नहीं आए हैं. उन्होंने कहा कि उनके लिए अभिनेता होने से ज्यादा महत्वपूर्ण मनुष्य होना है. अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं पहले तमिल हूं. मैं यहां नेता के रूप में नहीं आया हूं. मैं यहां प्रचार के लिए भी नहीं आया हूं.’’ दिग्गज एक्टर रजनीकांत ने भी शनिवार को प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए इस मुद्दे पर एआईएडीएमके सरकार की खिंचाई की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget