एक्सप्लोरर

भगवंत मान को जर्मनी में प्लेन से उतारा गया या नहीं? नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया ये जवाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कथित रूप से नशे में होने के कारण लुफ्थांसा की फ्लाइस से उतार दिया गया था. इस मामले में अब भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बयान दिया है.

CM Mann Deplaned From Lufthansa Aircraft: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी के दौरे पर थे. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि नशे में धुत होने के कारण सीएम मान (CM Bhagwant Mann) को फ्रेंकफर्ट में लुफ्थांसा के विमान से उतार दिया गया था, जो कि दिल्ली के लिए रवाना होने वाला था. मान पर आरोप लगा कि उनके नशे में होने की वजह से फ्लाइट को उड़ान भरने में देरी हो गई थी. इस मामले में अब भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री का बयान सामने आया है.

पंजाब के मुख्यमंत्री को लुफ्थांसा विमान से उतारे जाने के आरोपों की जांच की मांग पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "वह अंतरराष्ट्रीय धरती थी. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम तथ्यों की पुष्टि करें. लुफ्थांसा को डेटा देना चाहिए. मैं निश्चित रूप से मुझे भेजे गए अनुरोध के आधार पर इस पर गौर करूंगा."

आखिर क्या है पूरा मामला?

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लग रहा है कि उनके शराब के नशे में धुत होने के कारण जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा (Lufthansa Airlines) की फ्लाइट में देरी हुई. शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के नेता सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने भी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मान पर यह आरोप लगाया. 

'दुनियभार के पंजाबियों को शर्मिंदा किया है'

सुखबीर बादल ने मान पर दुनियाभर के पंजाबियों को शर्मिंदा करने तक का आरोप लगाया. सुखबीर बादल ने ट्वीट में लिखा, ''सह-यात्रियों के हवाले से परेशान करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा की फ्लाइट से इसलिए उतारा गया क्योंकि उन्होंने इतनी शराब पी रखी थी कि चल भी नहीं पा रहे थे और उड़ान में चार घंटे की देरी हुई. वह आप के राष्ट्रीय अधिवेशन में नहीं जा पाए. इन खबरों ने शर्मसार किया है और दुनियाभर के पंजाबियों को शर्मिंदा किया है.''

AAP ने क्या कहा?

विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय का कहना है कि अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने दिल्ली लौटने में देरी की. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्ष पर "दुष्प्रचार फैलाने" के लिए पलटवार किया है. आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने इसे विपक्षी दलों का प्रोपगेंडा करार दिया है और सुखबीर बादल और कांग्रेस से 'असत्यापित' आरोप लगाने के लिए माफी मांगने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र पंचायत चुनाव में किसने मारी बाजी? बीजेपी-एकनाथ शिंदे गुट के साथ-साथ MVA ने भी किया जीत का दावा

ये भी पढ़ें- Congress Presidential Election: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जयराम रमेश ने थरूर पर किया तंज, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget