एक्सप्लोरर

जूनियर मिर्धा मौत मामला: हत्या के आरोप में सीबीआई ने महिला को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में 23 अगस्त 2019 को मुकदमा दर्ज किया था और मामले की जांच के दौरान आज प्रियंका चौधरी नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है.

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित जूनियर मिर्धा मौत मामले में हत्या के आरोप में प्रियंका चौधरी नामक महिला को गिरफ्तार किया है. प्रियंका चौधरी को सीबीआई ने 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है. सीबीआई को उम्मीद है कि इस पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े अनेक अहम खुलासे हो सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि इस मामले से एक बार फिर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा सकती है.

2011 में हुआ था ये मामला सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया की यह मामला साल 2011 में हुआ था जब पश्चिम बंगाल के बड़ानगर इलाके में एक युवक की मौत हो गई थी. उस समय यह बताया गया था कि युवक की मौत एक्सीडेंट के चलते हुई है. बाद में उक्त युवक का नाम जूनियर मिर्धा बताया गया था इस मामले में जूनियर मिर्धा के चाचा ने शिकायत की थी और कहा था कि उन्हें पहले बताया गया था कि उनके भतीजे का एक्सीडेंट हो गया है और जब अस्पताल पहुंचे उन्होंने अपने भतीजे के शरीर पर किसी तरह की कोई चोट का निशान नहीं पाया. साथ ही वह जिस मोटरसाइकिल से जा रहा था उस मोटरसाइकिल पर भी एक्सीडेंट होने के कोई निशान नहीं थे.

इस मामले में 23 अगस्त 2019 को मुकदमा दर्ज किया था मृतक के चाचा के मुताबिक उन्होंने जूनियर मिर्धा के शरीर पर एक गोल निशान देखा था बाद में पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि यह गोल निशान बंदूक की गोली का था. सीबीआई ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में 23 अगस्त 2019 को मुकदमा दर्ज किया था और मामले की जांच के दौरान इस बारे में आज प्रियंका चौधरी नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया.

जूनियर मिर्धा से भी रहे हैं इस महिला के संबंध

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक प्रियंका चौधरी नाम की यह महिला पश्चिम बंगाल के एक मशहूर बिजनेसमैन की पत्नी बताई जाती है और यह भी बताया जा रहा है कि यह महिला फिल्मों में भी आना चाहती थी और जूनियर मिर्धा से भी इसके संबंध रहे हैं. अब सीबीआई जानना चाहती है कि जूनियर मिर्धा की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए किसे सुपारी दी गई और वह कौन लोग थे जो हत्या के इस मामले को एक्सीडेंट के रूप में बदलना चाहते थे. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उम्मीद की जा रही है कि पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं और इस दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उनसे पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ सकता है.

तमिलनाडु पुलिस के विशेष सब इंस्पेक्टर विल्सन हत्याकांड में शामिल आरोपी खालिद गिरफ्तार मुंबई: गैस, पेट्रोल डीलरशिप और एलआईसी की एजेंसी देने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 6 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी

Embed widget