एक्सप्लोरर

जे पी नड्डा बोले- आत्मनिर्भर बिहार अभियान ना केवल रोजगार देगा, बल्कि स्वभिमान बढ़ायेगा

बीजेपी के अध्यक्ष जे पी़ नड्डा ने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार अभियान ना केवल यहां के लोगों को रोजगार देगा, बल्कि इससे यहां के लोगों का स्वभिमान भी बढ़ेगा.

पटना: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जे पी़ नड्डा ने शनिवार को कहा कि आत्मनिर्भर बिहार अभियान ना केवल यहां के लोगों को रोजगार देगा, बल्कि इससे यहां के लोगों का स्वभिमान भी बढ़ेगा. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि "आप आत्मनिर्भर बिहार के दूत बनें." उन्होंने कहा कि बिहार के लोग बाहर जाकर देश की तस्वीर बदल सकते हैं तो वे बिहार की तस्वीर कैसे नहीं बदल सकते.

नड्डा शनिवार को यहां 'आत्मनिर्भर बिहार अभियान' का शुभारंभ करते हुए कहा कि बिहार बदल रहा है, इसमें किसी को शक नहीं होना चाहिए. इसे बिहार आने वाले लोग महसूस करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार राजग सरकार के नेतृत्व में बदला है तो 2014 के बाद भारतीय राजनीतिक संस्कृति में भी बदलाव आया है.

उन्होंने कहा, "पहले का नेतृत्व जहां 'हम देखेंगे', 'हम सोचेंगे', 'हम करेंगे' की बात करता था जबकि आज का नेतृत्व 'हम कर सकते हैं' और 'हम करके दिखाएंगे' की बात करते हैं." उन्होंने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों को किसी ने आठ करोड़ महिलाओं को गैस का चूल्हा देने से मना किया था क्या? किसी ने सभी घरों में बिजली पहुंचाने के लिए भी उन्हें मना नहीं किया था. लेकिन यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया.

उन्होंने कहा कि आज उज्‍जवला योजना से ना केवल घरों में लकड़ी के चूल्हे जलने बंद हो गए, बल्कि टीबी के मरीजों की संख्या में भी कमी आ गई है. नड्डा ने कोरोना काल में भी केंद्र सरकार के किए गए कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि आपदा को भी अवसर में बदला गया है. उन्होंने आत्मनिर्भर पैकेज की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार ने स्कीम शुरू की है, अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि वह लोगों तक पहुंचे.

उन्होंने बिहार के मखाना और लीची की चर्चा करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए इससे अधिक लोगों को जोड़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इसके उत्पाादन और अनुसंधान के लिए काम होने चाहिए. बीजेपी प्रमुख ने कहा, "आत्मनिर्भर बिहार अभियान ना केवल यहां के लोगों को रोजगार देगा, बल्कि यहां के लोगों का स्वाभिमान भी बढ़ाएगा.

बिहार के लोग बाहर जाकर देश की तस्वीर बदल सकते हैं तो वे बिहार की तस्वीर कैसे नहीं बदल सकते." उन्होंने कहा, "बिहार को आज समझने की जरूरत है. बिहार में नेतृत्व करने की क्षमता है, बिहार उद्यमी है और बढ़ने वाला है. बिहार नई सोच के साथ आगे बढ़ने वाला है."

यह भी पढ़ें.

ड्रग्स एंगल में हो रही पूछताछ में NCB को दिए रिया ने बॉलीवुड से जुड़े कुछ नाम, सारा अली खान का नाम भी शामिल

मारपीट मामला: राजनाथ सिंह ने पूर्व नौसेना अधिकारी से की बात, कहा- पूर्व सैनिकों पर ऐसे हमले अस्वीकार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget