एक्सप्लोरर

Mohammed Zubair Arrested: पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का है आरोप

Mohammed Zubair Arrested: दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया है.

Mohammed Zubair Arrested: ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर (Mohammed Zubair) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने (Hurting Religious Sentiments) के आरोप में गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें आईपीसी की धारा 153/295 के तहत गिरफ्तार किया है. 

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया है. जुबैर के खिलाफ आईपीसी की धारा 153a/295a के तहत मामला दर्ज था, उसी मामले की जांच के चलते आज जुबैर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. पुलिस ने दावा किया है कि पर्याप्त सबूतों के आधार पर जुबैर को गिरफ्तार किया गया है. जुबैर को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी. 

क्या कहा दिल्ली पुलिस ने

दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया कि मोहम्मद जुबैर की तरफ से एक विशेष धार्मिक समुदाय के खिलाफ पोस्ट की गई तस्वीर और कहे गए शब्द अत्यधिक उत्तेजक हैं और जानबूझकर किए गए हैं, जो लोगों में नफरत फैलाने के लिए पर्याप्त हैं. इससे सार्वजनिक शांति बनाए रखने में मुश्किल हो सकती है. इन्हीं पोस्ट के आधार पर उपरोक्त मामला दर्ज किया गया है.

जुबैर पक्ष का पुलिस पर आरोप

वहीं ऑल्ट न्यूज़ (AltNews) के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा (Pratik Sinha) ने कहा कि मोहम्मद जुबैर को 2020 के एक अलग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुलाया था. इस मामले में उन्हें हाईकोर्ट से गिरफ्तारी में छूट मिली हुई है. हालांकि आज देर शाम 6:45 पर हमें बताया गया कि उन्हें किसी और मामले में दर्ज एफआईआर के चलते गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस पर एफआईआर की कॉपी नहीं देने का लगाया आरोप 

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मोहम्मद जुबैर (Mohammed Zubair) को कोई नोटिस नहीं दिया गया था. जिन धाराओं में उन्हें गिरफ्तार किया गया है उनमें नोटिस देने का प्रावधान है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. कई बार विनती करने के बाद भी हमें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई. 

कांग्रेस ने किया गिरफ्तारी का विरोध

इस मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. कांग्रेस सांसद व तेलंगाना कांग्रेस के प्रभारी मणिकम टैगोर (Manickam Tagore) ने ट्वीट कर लिखा, "2014 के बाद भारत की कुछ तथ्य-जांच संस्थाएं, विशेष रूप से ऑल्ट न्यूज़, गलत सूचना और झूठ से भरे हुए राजनीतिक वातावरण में सच बताने के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा कर रहे हैं. वे झूठ का पर्दाफाश करते हैं. अब इसके सह संस्थापक को शाह की दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जुबैर को गिरफ्तार करना दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की एक बड़ी भूल है. उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए. 

जुबैर (Mohammed Zubair) की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव व राज्यसभा सांसद जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने भी ट्वीट किया और कहा, "विशगुरु के फर्जी दावों की लगातार पोल खोलने का बदला लिया जा रहा है". जयराम ने बिना नाम लिए पीएम मोदी (PM Modi) को विशगुरू कहा है. 

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

जुबैर की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी ट्वीट कर लिखा कि, "बीजेपी की नफरत, कट्टरता और झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स उनके लिए खतरा है. सत्य की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और पैदा होंगे. अत्याचार पर सत्य की हमेशा विजय होती है, डरो मत."

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra Crisis: क्या शरद पवार ने टाला सीएम उद्धव ठाकरे का इस्तीफा? 5 दिन पहले ही छोड़ रहे थे मुख्यमंत्री का पद

Rajasthan Politics: सीएम अशोक गहलोत के बयान पर सचिन पायलट ने किया पलटवार, बोले- मेरे धैर्य की...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget