एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सीएम अशोक गहलोत के बयान पर सचिन पायलट ने किया पलटवार, बोले- मेरे धैर्य की...

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान के बाद एक बार फिर सचिन पायलट को निशाने पर लिया था. इस पर अब पायलट ने पलटवार किया है.

Sachin Pilot News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के द्वारा उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) को लेकर दिए गए बयान पर राजस्थान कांग्रेस (Congress) में फिर से खलबली मच गई है. ये मामला राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तक भी पहुंच चुका है. वहीं इसी बीच अब सचिन पायलट की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. सीएम गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि मेरे धैर्य की तारीफ राहुल गांधी खुद कर चुके हैं. 

उन्होंने कहा कि उनके (सीएम) इस बयान से किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना चाहिए. इसको राइट स्प्रिट में लेना चाहिए. मैं मानता हूं कि राहुल गांधी ने मेरे धैर्य को इतना एप्रिशिएट किया इसके बाद अब कहने के लिए कुछ बचा नहीं है. उन्होंने कहा कि आज से पहले भी मुख्यमंत्री ने मेरे बारे में नाकारा, निकम्मा जैसी बातें कही थीं, लेकिन अशोक गहलोत जी बुजुर्ग हैं, अनुभवी और पिता तुल्य हैं, वो बोल देते हैं तो मैं बुरा नहीं मानता. 

क्या कहा सचिन पायलट ने?

सचिन पायलट ने टोंक दौरे के दौरान मीडिया से कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके धैर्य को लेकर मन से उनकी तारीफ की थी तो उसके बाद बोलने को कुछ नहीं रह जाता. वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बारे में सचिन पायलट ने कहा वो मंत्री इसलिए बन गए क्योंकि कांग्रेस जोधपुर से चुनाव जीत नहीं सकी. हमारी सरकार थी, लेकिन इसके बावजूद हमसे चूक हो गई. अगर हम लोकसभा चुनाव में कामयाब होते तो वो मंत्री भी नहीं बन पाते. अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जोधपुर से चुनाव जीतेगी और जो चूक हमसे पहले हो गई थी, इस बार वो चूक नहीं होगी. इस बार गजेंद्र सिंह शेखावत को चुनाव में हराएंगे. 

सीएम अशोक गहलोत ने साधा था निशाना

बता दें कि, अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) के बयान के बाद एक बार फिर सचिन पायलट (Sachin Pilot) को निशाने पर लिया था. शेखावत ने कहा था कि पायलट चूक गए थे. वे कमजोर थे नहीं तो कभी की सरकार बदल जाती. इस पर गहलोत ने कहा कि राजस्थान की सरकार को गिराने और विधायकों की खरीदने की कोशिश की गई थी. सबको मालूम है कि आपने खुद सरकार गिराने का षड़यंत्र किया. अब आप पायलट का नाम ले रहे हो और कह रहे हो कि उनसे चूक हो गई. इससे साबित प्रूफ हो गया कि आप खुद उनके साथ मिले हुए थे. 

ये भी पढ़ें- 

Rajasthan Politics: सचिन पायलट पर गहलोत गुट के नेताओं के हमले जारी, अब मंत्री धारीवाल ने लगाया बड़ा आरोप

Maharashtra Political Crisis: SC से राहत के बाद एकनाथ शिंदे ने बोले, 'यह बाला साहब ठाकरे के हिंदुत्व की जीत है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget