एक्सप्लोरर

Maharashtra Crisis: क्या शरद पवार ने टाला सीएम उद्धव ठाकरे का इस्तीफा? 5 दिन पहले ही छोड़ रहे थे मुख्यमंत्री का पद

Maharashtra Politics: सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीएम उद्धव ठाकरे ने दो बार इस्तीफा देने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन एमवीए नेताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल पुथल जारी है और इसके जल्द खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी के उच्च सूत्रों ने दावा किया है कि 21 और 22 जून को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resignation) देने का मन बना लिया था, लेकिन महाविकास अघाडी (MVA) के सबसे बड़े नेता शरद पवार (Sharad Pawar) के कहने पर उन्होंने इस्तीफा टाल दिया था. 

सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीएम उद्धव ठाकरे ने दो बार इस्तीफा देने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन एमवीए नेताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोका. सूत्रों का कहना है कि सीएम उद्धव ठाकरे 21 और 22 तारीख को इस्तीफा देने वाले थे. गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने सरकार से बगावत कर दी थी. उनके साथ शिवसेना के कई विधायक बागी होकर पहले सूरत और फिर गुवाहाटी चले गए थे. जिसके बाद काफी सियासी ड्रामा हुआ.

सीएम ने संबोधन में कही थी इस्तीफे की बात

शिंदे ने अपने गुट का असली शिवसेना होने का दावा कर दिया था और एमवीए सरकार के पतन की आशंका जताई जा रही थी.नइसी बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने 22 जून को महाराष्ट्र की जनता को संबोधित किया था. इस दौरान सीएम ने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं, मेरे अपने लोग मुझे सीएम देखना नहीं चाहते तो मैं क्या कह सकता हूं. अगर वे ये कहते हैं कि हम उद्धव ठाकरे का इस्तीफा चाहते हैं, तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं. 

शरद पवार ने की थी सीएम से मुलाकात

सीएम के संबोधन के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar), सुप्रिया सुले (Supriya Sule) और जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) मुंबई में सीएम के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे. ये बैठक करीब एक घंटे तक चली थी. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ही सूत्रों का दावा है कि सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने उस दिन इस्तीफा देने का मन बना लिया था, लेकिन शरद पवार ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था.

ये भी पढ़ें- 

BJP's Mission South: तेलंगाना की सभी विधानसभा में दो दिन रहें मंत्री, जेपी नड्डा का फरमान 

Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे कैंप को बड़ी राहत, अयोग्यता नोटिस के जवाब के लिए मिला समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget