एक्सप्लोरर

जोशीमठ में खतरा बरकरार! शहर के कई हिस्से 2.2 फीट तक धंसे, सर्वे रिपोर्ट में पता चली जमीनी हकीकत

Joshimath: होटल के केयरटेकर चिराग प्रजापति ने कहा कि उनका होटल पिछले 15 दिनों में लगभग 6 इंच तक धंस गया है. उनके होटल के पीछे की इमारत भी हमारे होटल की ओर झुकी हुई है.

Joshimath Sinking Ground Survey: उत्तराखंड के जोशीमठ की स्थिति से अब हर कोई वाकिफ है. बीते कुछ दिन जोशीमठ के नागरिकों के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं. हालांकि, खतरा अभी भी टला नहीं है. जिन इमारतों और घरों में दरारें हैं, वहां रहना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता. इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को भयभीत कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों की जमीनी जांच से पता चला है कि जोशीमठ के कुछ हिस्से 2.2 फीट यानी 70 सेंटीमीटर तक धंस चुके हैं.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने TOI को बताया, "जमीनी जांच स्पष्ट रूप से जेपी कॉलोनी के अंदर बैडमिंटन कोर्ट में और उसके आसपास 70 सेमी के धंसाव दिखाती है. वहीं मनोहर बाग पॉकेट में करीब 7-10 सेमी धंसाव देखा जा सकता है."

'रिमोट सेंसिंग जरूरी, लेकिन...'

अधिकारी ने आगे कहा, "जमीन की सतह में बदलाव को रिमोट सेंसिंग के जरिये देखा जा सकता है, लेकिन जमीन के नीचे क्या हो रहा है, इसकी विस्तृत जांच की जरूरत है." भूवैज्ञानिक एसपी सती ने कहा कि किसी चीज ने धंसने की शुरुआत की थी और अनियंत्रित होने पर यह जारी रहेगा.

'जलधारा फंटने से भी बढ़ी मुश्किल'

आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा के नेतृत्व में 5-6 जनवरी को आठ सदस्यीय टीम ने फील्ड सर्वे के किया. उनकी रिपोर्ट में पाया गया कि 2 जनवरी की रात जेपी कॉलोनी में जलधारा के फटने से जलभराव बढ़ गया था. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि "जल प्रवाह ने शायद कुछ भूमिगत खाली जगह बनाई है, जो कॉलोनी के ऊपर और नीचे विभिन्न स्थानों में धंसने के रूप में दिखाई दे रही हैं. इससे कई बड़ी दरारें आ गई हैं, जो एक मीटर से अधिक गहरी हैं."

'बाधा आने पर ही धंसाव रुकेगा'

भूविज्ञानी एसपी सती ने टीओआई को बताया, "जोशीमठ के कुछ हिस्सों में कुछ फीट तक धंसाव देखा गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह कुछ इंच है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी चीज ने जमीन के धंसने को ट्रिगर किया है, जो तभी रुकेगा जब कोई बाधा होगी, या फिर यह जारी रहेगा."

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय निवासी दुर्गा प्रसाद सकलानी ने कहा, "मेरा कमरा एक फुट से अधिक धंस गया है और बरामदा लगभग दो फुट नीचे धंस गया है, जिससे पूरा घर रहने लायक नहीं रह गया है." एक होटल के केयरटेकर चिराग प्रजापति ने कहा, "मेरा होटल पिछले 15 दिनों में लगभग 6 इंच तक धंस गया है. पीछे की इमारत भी हमारे होटल की ओर झुकी हुई है."

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का रिवर्स गियर, तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट, जानिए 7 दिन का मौसम अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget