एक्सप्लोरर

Jodhpur Violence: गहलोत सरकार पर बरसे राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कहा- कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति से बढ़ रहा एक समुदाय का मनोबल, इसलिए हो रही हिंसा

Jodhpur Clash: जोधपुर में ईद से पहले हुई हिंसा पर बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य के मौजूदा हालात के लिए सीएम जिम्मेदार हैं.

Rajyavardhan Singh Rathore Interview: राजस्थान के जोधपुर में ईद से पहले हुई हिंसा पर बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है. एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य में आज जिस तरह का माहौल है उसके लिए सीएम अशोक गलहोत ही जिम्मेदार हैं. उनकी तुष्टिकरण की नीति की बदौलत एक समुदाय विशेष के हौसले बढ़ गए हैं और वह लगातार उपद्रव मचा रहा है. वह न लॉ एंड ऑर्डर संभाल पा रहे हैं न ही प्रदेश में बेसिक सुविधाओं को मैनेज कर पा रहे हैं. 

तुष्टिकरण की नीति से हो रहा ऐसा

उन्होंने अशोक गहलोत पर आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की नीति के चलते वह अलग-अलग समुदाय के लिए अलग-अलग नियम बना रहे हैं. एक समुदाय का खास ध्यान रखा जा रहा है. राजस्थान में एक तरफ सरकार राम दरबार गिराती है, राम नवमी की यात्रा पर रोक लगाती है तो दूसरी तरफ रमजान के दौरान बिजली से लेकर सुरक्षा के खास इंतजाम करने के आदेश देती है. यह तुष्टिकरण नहीं है तो क्या है.

एक खास समुदाय को बचाते हैं सीएम

हिंसा को लेकर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि करौली में हिंसा होती है. सीएम को इस हिंसा को लेकर पूरी जानकारी थी, उन्हें पता था कि हिंसा होगी, लेकिन फिर भी उन्होंने कुछ नहीं किया. हिंसा होने के बाद सीएम ने कहा कि, जय श्रीराम के नारे लगे, इसलिए हिंसा हुई. यह सरासर गलत है. इसका मतलब है कि आप दूसरे समुदाय को बचा रहे हैं और उनके हौसले बढ़ा रहे हैं. आपके ऐसा करने से वे आगे भी ऐसा करेंगे. एक मिनट को मान लिया कि करौली में जय श्रीराम के नारे की वजह से हिंसा हुई, लेकिन जोधपुर में कौन सा नारा लगा. वहां स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर लगे झंडे को उतारने की क्या जरूरत थी. प्रदेश में तालिबान जैसा माहौल है.   

सिर्फ आरोप लगा सकती है कांग्रेस

दंगे के लिए कांग्रेस द्वारा बीजेपी को जिम्मेदार ठहराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सिर्फ आरोप लगा सकती है. राजस्थान में सत्ता में कांग्रेस ही बैठी है. अगर हम गलत कर रहे हैं तो आप क्या कर रहे हैं. आप कार्रवाई कीजिए. राजस्थान सरकार पूरी तरह से फेल हो रही है. वह न लोगों को पीने का पानी मुहैया करा पा रहे हैं, न महिलाओं को सुरक्षा दे पा रहे हैं. आज महिला उत्पीड़न में राजस्थान पूरे भारत में नंबर-1 पर है. इन दोनों चीजों के लिए सीएम किस पर आरोप लगाएंगे. उनके पास पुलिस फोर्स है, बीजेपी कैसे माहौल खराब कर देगी. 

बीजेपी शासित प्रदेश में ही हो रहा सबका साथ-सबका विकास

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा हाल ही में बीजेपी पर  बांटों और राज करो वाले आरोप पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल सिर्फ आरोप लगा सकते हैं, जबकि सही मायनों में बीजेपी शासित प्रदेश में ही सबका साथ, सबका विकास हो रहा है. सबसे ज्यादा काम वहीं हो रहा है, जहां बीजेपी है. इसलिए बीजेपी को बार-बार मौका मिल रहा है, जबकि कांग्रेस जहां सत्ता में है, वहां से बेदलखल हो रही है. कांग्रेस के विधायक रेप पीड़िता का मजाक उड़ाते हैं, विधायक खड़े होकर कहते हैं कि हमें गांधी परिवार की गुलामी करने में आनंद आता है. 

ये भी पढ़ें

Jodhpur Communal Clash: जोधपुर में कैसे भड़की हिंसा, कब हुई विवाद की शुरुआत? जानें घटना से जुड़ी पूरी ABCD

Jodhpur Violence: कहीं चले पत्थर, कहीं बच्ची को पीटा, करौली हिंसा से नहीं सीखा सबक, जोधपुर में फिर हुई झड़प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget