एक्सप्लोरर

Jodhpur Violence: कहीं चले पत्थर, कहीं बच्ची को पीटा, करौली हिंसा से नहीं सीखा सबक, जोधपुर में फिर हुई झड़प

Jodhpur: ईद से कुछ घंटे पहले जोधपुर में हुई हिंसा ने एक बार फिर राजस्थान पर दाग लगा दिया है. यहां सवाल ये है कि क्यों बार-बार दोनों समुदाय छोटी-छोटी बात पर एक-दूसरे के सामने आ रहे हैं.

Clash in Jodhpur: अतिथि देवो भवः... के मंत्र पर चलने वाले राजस्थान में पिछले कुछ महीनों में जिस तरह की हिंसा हो रही है उससे अतिथि ही नहीं आज पूरी दुनिया हैरान हो रही है. पहले करौली में हिंसा और अब ईद से कुछ घंटे पहले जोधपुर में हुई हिंसा इस सुंदर राज्य के चेहरे पर दाग लगा रही है. पर बड़ा सवाल ये है कि क्यों लोग या जिम्मेदार पुरानी घटनाओं से कोई सबक नहीं सीख रहे. क्यों कुछ दिन पहले ही हुई करौली हिंसा से जोधपुर के लोगों ने कुछ नहीं सीखा.

जो मसले पुलिस और बातचीत से सुलझ सकते हैं उस पर भी उग्र

चाहे करौली हो या जोधपुर या फिर कोई अन्य जगह जहां कहीं भी हिंसा हुई है, वह छोटी बात पर ही हुई है. यह छोटी बात ऐसी थी, जिसे बातचीत या पुलिस के पास ले जाकर आसानी से खत्म किया जा सकता था, लेकिन दोनों ही पक्षों ने इसमें समझदारी की जगह उग्रता दिखाई और उससे जो नतीजा निकला उसने दोनों ही समुदाय के लोगों को नुकसान पहुंचाया है. ऐसे में जरूरी है कि लोग छोटी-छोटी बातों पर आपा न खोएं.

मासूम बच्चों को भी निशाने पर ले रहे दंगाई

जोधपुर में ईद से कुछ घंटे पहले जो कुछ हुआ वह काफी विचलित करने वाला है. जालौरी गेट के बाद कबूतर चौक में भी हिंसा हुई. यहां पर मंगलवार को ईद के मौके पर कुछ लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की. आरोपियों ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ बी मारपीट की और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया. दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए हैं.  पथराव में पांच पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है.

जोधपुर में क्यों हुआ विवाद

रिपोर्ट के मुताबिक, इस विवाद की शुरुआत सोमवार देर रात के बाद हुई जब अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्य ईद के मौके पर जालोरी गेट के पास एक चौराहे पर धार्मिक झंडे लगा रहे थे. लोगों ने चौराहे पर लगी स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर झंडा लगाया जिसका हिंदू समुदाय के लोगों ने विरोध किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन लोगों ने वहां परशुराम जयंती पर लगाए गए भगवा ध्वज को हटाकर इस्लामी ध्वज लगा दिया, इसको लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और झड़प हो गई. पुलिस ने किसी तरह रात में हालात पर काबू पाया, लेकिन मंगलवार सुबह जालोरी गेट के पास ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करने के बाद फिर तनाव बढ़ गया और उस इलाके में पथराव शुरू हो गया, जिसमें कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

करौली में क्या हुआ था

करौली में 2 अप्रैल को हिंदू नववर्ष के मौक़े पर हिंदू संगठनों ने बाइक यात्रा निकाली थी. आरोप है कि इस यात्रा में शामिल एक डीजे गाड़ी से कथित तौर पर मुसलमानों को लेकर विवादित गाने बज रहे थे. इसी दौरान कुछ घरों की छतों से यात्रा पर पत्थर फेंके गए और रैली में शामिल लोगों पर लाठियों से हमला किया गया. इसमें कई लोग घायल हो गए.

ये भी पढ़ें

Jodhpur Violence Live: जोधपुर के उपद्रवियों पर कसने लगा शिकंजा, 3 लोग हिरासत में, सीएम गहलोत ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

Jodhpur Clash: जोधपुर में फिर बवाल, ईद की नमाज के बाद पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, किया लाठीचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget