एक्सप्लोरर

नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने फाइल की चार्जशीट, राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम शामिल

Land For Job Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है. जिसमें 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

Land For Job Scam Case: नौकरी के बदले जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (09 जनवरी) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती, हिमा यादव, हृदयानंद चौधरी समेत अमित कत्याल का नाम शामिल है.  

ईडी ने चार्जशीट में दो फर्मों को भी आरोपी बनाया है. राउज़ ऐवन्यू कोर्ट 16 जनवरी को चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर सुनवाई करेगा. ईडी की इस मामले पहली चार्जशीट है जबकि सीबीआई 3 चार्जशीट फाइल कर चुकी है. ईडी ने कोर्ट में बताया कि राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. 

मामले की जांच जारी, दाखिल होगी सप्लीमेंट्री चार्जशीट 

इसके अलावा ईडी ने कोर्ट में ये भी बताया कि इस मामले में जांच अभी भी जारी है और आगे सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी. फिलहाज जो चार्जशीट दाखिल की गई है वो 4751 पेज की है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव से कथित तौर पर जुड़े अमित कात्याल को जांच एजेंसी ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया था. 

क्या है लैंड फॉर जॉब घोटाला?

ईडी के मुताबिक, ये कथित घोटाला उस समय हुआ जब केंद्र में यूपीए-1 की सरकार थी और लालू प्रसाद यादव केंद्रीय रेल मंत्री थे. आरोप लगने के बाद पता चला कि साल 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव के परिवार और उनके सहयोगियों को दी गई जमीन के बदले में इंडियन रेलवे के अलग-अलग क्षेत्रों में ग्रुप-डी के पदों पर कई लोगों को नियुक्ति दी गई.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दायर एक प्रारंभिक शिकायत के बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत मामले की जांच करनी शुरू की.

ये भी पढ़ें: Land For Job Scam: ED के समन पर तेजस्वी यादव नहीं जाएंगे नई दिल्ली! बताई जा रही है ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget