एक्सप्लोरर

JNU Case: कई फॉरेंसिक टीमें जेएनयू पहुंचीं, सरिया और पत्थरों जैसे सबूत जुटाएगी

नकाबपोश लोगों ने सरिया और पत्थरों से हमला किया था. फॉरेंसिक टीम इन सरिया और पत्थरों जैसे सबूक इकट्ठा करेगी और उसकी जांच करेगी. नकाबपोश लोगों ने जेएनयू के तीन हॉस्टल को निशाना बनाया था.

नई दिल्ली: जवाहरलाल यूनिवर्सिटी मामले में आज सबूत जुटाने के लिए कई फॉरेंसिक टीम कैंपस पहुंचीं. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. गौरतलब है कि रविवार को जेएनयू कैंपस में रविवार को हुए हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित 34 लोग घायल हो गये. सूत्रों ने बताया कि एफएसएल की भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान विभागों की टीमें विश्वविद्यालय में हैं.

भौतिकी टीम विश्वविद्यालय परिसर में नकाबपोश लोगों द्वारा छात्रों और अध्यापकों पर हमले में इस्तेमाल किए गए सरिया (रॉड) और पत्थरों जैसे सबूतों को एकत्र करेगी, जबकि रसायन टीम वहां मौजूद रसायनों के नमूने जुटाएगी. जीव विज्ञान टीम दूसरे साक्ष्यों सहित डीएनए नमूने इकट्ठा करेगी. एफएसएल से फोटो विशेषज्ञों की एक टीम भी परिसर में मौजूद है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने एफएसएल से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के लिए एक कंप्यूटर फॉरेंसिक टीम भेजने का अनुरोध किया है और इसके बुधवार को कैंपस पहुंचने की संभावना है.

JNU Case: हिंसा फैलाने वालों की पहचान करने में पुलिस को हो रही है दिक्कत, कैंपस के CCTV फुटेज नहीं मिल रहे- सूत्र

रविवार को नकाबपोश लोगों की एक भीड़ ने जेएनयू कैंपस में घुस कर तीन हॉस्टल में विद्यार्थियों को निशाना बनाया था. डंडों, सरिया और पत्थरों से हमला किया था. छात्रावास में विद्यार्थियों पर हमला किया गया था और खिड़कियां, फर्नीचर और निजी सामान तोड़ दिये थे. उन्होंने एक महिला छात्रावास में भी हमला किया था.

हमले की इस घटना के बाद परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यूनिवर्सिटी के अलग-अलग गेट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. हमले के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है और क्राइम ब्रांच इस घटना की जांच कर रही है. क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी फुटेज सहित साक्ष्य जुटाने के लिए स्थानीय पुलिस टीम के साथ सोमवार को परिसर का दौरा किया. पुलिस के मुताबिक एजेंसी घटना की सभी सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए और व्हाट्सएप पर शेयर किए गए वीडियो क्लिप को खंगाल रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Explained: भारत में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की आबादी, जानिए इसका मतलब क्या
Explained: भारत में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की आबादी, जानिए इसका मतलब क्या
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget