एक्सप्लोरर

J&K: श्रीनगर में सुरक्षा बलों-आतंकियों की मुठभेड़ खत्म, 2 आतंकी ढेर, 3 जवान घायल

श्रीनगर: सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक स्कूल के भीतर छुपे दो आतंकवादियों को रविवार को मार गिराया है. दोनों आतंकवादियों के ढेर होने के साथ ही पिछले करीब 14 घंटे से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गयी. इस मुठभेड़ में ऑर्मी के 3 जवान जख्मी हो गए.

 

शनिवार शाम पांठा चौक में हमले को अंजाम देने के बाद ये आतंकवादी श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दाखिल हो गए थे. आतंकवादियों के इस हमले में सीआरपीएफ के हेड कॉंस्टेबल साहब शुक्ला शहीद हो गये थे और इसी हमले में सीआरपीएफ के दो अन्य जवान घायल हुए थे.

श्रीनगर स्थित थलसेना कोर के मुख्यालय से एक किलोमीटर से भी कम की दूरी पर बने अत्यंत सुरक्षित क्षेत्र में सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकवादियों ने हमला किया था. सुरक्षा बलों ने हमले के तुरंत बाद स्कूल परिसर की घेराबंदी कर दी. इस परिसर में सात इमारतें हैं, जिनमें कुल 36 कमरे हैं.

परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अन्य को कल रात में ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. आतंकवादियों के सफाये के लिए अभियान की शुरूआत रविवार को गयी. सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की शुरूआत तड़के 3.40 बजे हुई.

 करीब 14 घंटे चली मुठभेड़ के बाद रविवार शाम गोलीबारी खत्म हो गयी और दोनों आतंकवादी मारे गए. मुठभेड़ की जगह पर तलाशी चल रही है. रविवार को मुठभेड़ में ऑर्मी के दो जवान जख्मी हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
CJP Protest Live Updates: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
LIVE: CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जिंदगी जीने के..' CJP प्रोटेस्ट से पहले सुबह-सुबह क्या कह रहे अभिजीत दीपके और सौरव दास?
'जिंदगी जीने के..' CJP प्रोटेस्ट से पहले सुबह-सुबह क्या कह रहे अभिजीत दीपके और सौरव दास?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget