एक्सप्लोरर

पीएम से मुलाकात के बाद बोलीं महबूबा, वाजपेयी की नीति पर ही आगे बढ़ रही है सरकार

नई दिल्ली/जम्मू : कश्मीर के बिगड़े हालात के बीच जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली में हैं. सुबह करीब 10.30 बजे उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की. करीब आधे घंटे तक उनकी बातचीत हुई. इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.

वाजपेयी जी की नीति के अलावा इसे सुलझाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर को लेकर वे पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी की नीति को लेकर आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी की नीति के अलावा इसे सुलझाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि अपने लोगों से बातचीत का रास्ता साफ किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : खुलासा: 300 whatsapp ग्रुप्स के जरिए कश्मीर में फैलाई गई हिंसा! 

पत्थरबाजी और गोलीबारी के रहते बातचीत संभव नहीं है

साथ ही सोशल मीडिया आदि का इस्तेमाल कर युवाओं को भड़काने को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार इस पर सख्त है. उन्होंने यह भी कहा कि पहले कोशिश है कि हालात सुधर जाएं. क्योंकि पत्थरबाजी और गोलीबारी के रहते बातचीत संभव नहीं है. उसके बाद बात वहीं से बढ़ानी होगी जहां पर वाजपेयी जी छोड़ गए थे.

साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के विकास पैकेज पर भी चर्चा हो सकती है

इस मुलाकात में राज्य के सुरक्षा हालात के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के विकास पैकेज पर भी चर्चा होने के कयास हैं. वहीं ये भी सवाल उठ रहे हैं कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की अटकलों के बीच क्या केन्द्र सरकार राज्य के हालात को सुधारने के लिए पीडीपी-बीजेपी गठबंधन सरकार को एक और मौका देगी जो काफी कुछ इस मुलाकात पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें : सहारनपुर : 'शर्मनाक' घटना पर बीजेपी की चिंतन बैठक, नेताओं को दी जा रही 'व्यवहार' की ट्रेनिंग

केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में महबूबा सरकार से सख्त नाराज है

एबीपी न्यूज़ के सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में महबूबा सरकार से सख्त नाराज है. सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार राज्य में कानून व्यवस्था के लगातार ख़राब होते हालात के बीच दूसरे विकल्पों पर विचार कर रही है. महबूबा सरकार से समर्थन वापसी के हालात में राज्य में राज्यपाल शासन लगाने और नए गवर्नर की नियुक्ति समेत तमाम विकल्पों पर भी विचार चल रहा है.

दूरगामी रणनीति के तहत काम करना चाहती है केंद्र सरकार 

दो साल पहले जम्मू-कश्मीर में पहली बार बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) की पीडीपी (पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) के साथ मिलकर सरकार बनी थी. सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार घाटी में हालात को सामान्य करने के लिए किसी फौरी ईलाज की तरफ नहीं जाना चाहती. बल्कि एक दूरगामी रणनीति के तहत काम करना चाहती है. सूत्रों के मुताबिक सरकार किसी भी सूरत में अलगाववादियों से बातचीत नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें : 'विश्वास' खो रही AAP, 'उखड़े' हुए कुमार ने कहा- भाड़ में जाए पार्टी 

आतंकियों और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की पूरी छूट देने के पक्ष में

मौजूदा हालात से निपटने के लिए केंद्र सरकार सेना और सुरक्षाबलों को आतंकियों और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की पूरी छूट देने के पक्ष में है. हालांकि सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की आशंका है आने वाले दिनों में घाटी में हालात और बिगड़ सकते हैं. आने वाले दिनों में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें तेज होने की आशंका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
LIVE: यूपी में भाजपा बनाम सपा, बिहार में बवाल, कुछ देर में आएगा रुझान
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget