एक्सप्लोरर

यूपी की राजनीति में हुई जिन्ना की एंट्री, जानें CM योगी आदित्यनाथ ने अब क्या कहा है

सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से करने वाले राजनीतिक दल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि पटेल देश को जोड़ने वाले थे वहीम जिन्ना देश को तोड़ने वाले थे.

औरैया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरदार पटेल की तुलना जिन्ना से करने वाले राजनीतिक दल को आडे़ हाथों लेते हुये लोगों को ऐसे दलों से सर्तक रहने की अपील की. साथ ही कहा कि एक (पटेल) देश को जोड़ने वाला था तो दूसरा (जिन्ना) देश को तोड़ने वाला था.

योगी ने कहा कि आज अगर माफिया के ऊपर बुलडोजर चल रहा है तो माफिया के शरणदाताओं पर भी एक दिन जरूर चलेगा. औरैया में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर कहा कि 'एक दल के नेता ने पिछले दिनों एक वक्तव्य जारी किया था और भारत की अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल की तुलना देश को तोड़ने वाले जिन्ना से करने का प्रयास किया था. इस प्रकार के शर्मनाक और निंदनीय बयानों को पूरे प्रदेश को खारिज करना चाहिये.

दोनों समकक्ष नहीं हो सकते- योगी आदित्यनाथ

गौरतलब है कि एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को हरदोई में एक भाषण में कहा था, 'सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने पढ़ाई की और बैरिस्टर बने तथा भारत की आजादी के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे." अखिलेश के इस बयान पर जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक सरदार पटेल देश को जोड़ने वाले थे और भारत की एकता अखंडता के प्रतीक हैं. भारत की 563 से अधिक रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाने का श्रेय अगर किसी एक महापुरूष को जाता हैं तो वह लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को जाता है. वहीं दूसरी तरफ जिन्ना भारत को तोड़ने वाले थे.

उन्होंने कहा, 'आज जिन्ना और सरदार पटेल की तुलना करने का प्रयास हो रहा है, हमें ऐसे तत्वों के मंसूबो को समझना होगा. सरदार पटेल देश को जोड़ने वाले थे और जिन्ना देश को तोड़ने वाले थे. दोनों समकक्ष नहीं हो सकते, सरदार पटेल राष्टनायक हैं लेकिन जिन्ना भारत की एकता को खंडित करने वाले हैं. जो लोग यह तुलना करने का प्रयास कर रहे हैं हमें उनसे सतर्क रहना होगा'

साढ़े चार साल में नहीं हुआ कोई दंगा- योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा कि 'आज प्रदेश बदल रहा है प्रदेश की छवि बदली है पहले पेशेवर अपराधी और माफिया, गरीब का व्यापारी का, बेटियों और बहनों का जीना हराम कर देते थे और अगर माफिया के ऊपर बुलडोजर चल रहा है तो माफिया के शरणदाताओं पर भी जरूर चलेगा. ' मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले पर्व एवं त्योहार आते ही दंगे शुरू हो जाते थे, आस्था पर भी कुठराघात होता था, छोटे बड़े सभी व्यापारियों की कमाई भी लुट जाती थी. उन्होंने कहा कि यहीं नहीं आमजन की आस्था पर प्रहार तो होता ही था झूठे मुकदमे सामान्य नागिरकों पर लादकर उन्हें जेल में बंद कर दिया जाता था.

आदित्यनाथ ने कहा, 'आपने पिछले साढे़ चार वर्ष में देखा होगा कि प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ और जिसने दंगा करने का प्रयास किया, उनको दो टूक बता दिया गया है. दंगा करना छोड़ दो, आस्था के साथ खिलवाड़ करना छोड़ दो और अगर करोगे तो ब्याज सहित वसूली भी होगी.' योगी ने कहा कि 'संवेदनशील सरकार बिना भेदभाव के काम करती है, विकास योजनाओं में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती है और सबको समान रूप से लाभ दे रही है. लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं करती है'

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो पर उत्पाद शुल्क हटाये जाने की प्रशंसा की.

यह भी पढ़ें.

Ahmednagar District Hospital Fire: अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, अबतक 10 लोगों की मौत

Delhi Air Pollution: बदतर हो चुकी दिल्ली की एयर क्वालिटी से जुड़ी आई है ये राहत की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget