एक्सप्लोरर

जींद उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म, सोमवार को होगा मतदान, 31 जनवरी को आएंगे नतीजे

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि उपचुनाव के लिए शनिवार 26 जनवरी को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया.

जींद: जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम पांच बजे खत्म हो गया. अब सोमवार को मतदान होगा. उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि उपचुनाव के लिए शनिवार 26 जनवरी को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. अमित खत्री ने आगे बताया कि उप चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है.

174 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान, 31 को आएंगे नतीजे

अमित खत्री ने बताया कि कुल 174 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं. मतगणना 31 जनवरी को होगी. इसके लिए अर्जुन स्टेडियम में मतगणना केन्द्र स्थापित किया गया है.वहीं, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी चुनाव सभाओं में विभिन्न दलों के नेताओं ने आरोप-प्रत्यारोप लगाए.

केजरीवाल ने किया दिग्विजय चौटाला के लिए प्रचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जींद उपचुनाव में दिग्विजय चौटाला के समर्थन में एक जनसभा में शनिवार को कहा कि जिन लोगों ने चार साल तक जातिवाद का जहर घोला है, उन्हें घर बिठाने का समय आ गया है. केजरीवाल इस उपचुनाव में जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला के पक्ष में प्रचार करने के लिए यहां आए थे.

केजरीवाल ने कहा कि पाकिस्तान जो काम पिछले 70 साल में नहीं कर पाया वह काम केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले चार साल में कर दिया है. हरियाणा में पिछले चार साल के दौरान जाति के नाम पर हिंसा के अलावा कुछ नहीं हुआ है. जेजेपी के संयोजक और सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केजरीवाल के यहां आने से दिग्विजय की जीत पक्की हो चुकी है. आप समर्थित एवं जेजेपी प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला ने लोगों को भरोसा दिलाया कि विधानसभा में जाकर वह जींद की आवाज़ उठाने का काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे.

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- हुड्डा के खिलाफ हुई कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पड़े छापों के विरोध में कांग्रेस उपचुनाव के बाद सड़कों पर उतरेगी. कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने लगातार चार साल झूठ, जुमलों ओर बांटने की राजनीति की है. किरण ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक बहुत बड़ा घोटाला है, जिससे किसानों की खून पसीने की कमाई को लूट कर पूंजीपतियों ओर उद्योगपतियों की जेबें भरी गई है.

किरण ने इनेलो और जेजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जो लोग अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं कर सकते, वे जनता का क्या भला करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला साफ सुथरी छवि के ईमानदार नेता हैं जो जींद की तकदीर बदलने का काम करेंगे.

यह भी पढें-

18 हजार फीट की ऊंचाई और -30 डिग्री तापमान में ITBP जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस

India vs New Zealand 2nd ODI: भारत की न्यूजीलैंड पर 90 रनों से धमाकेदार जीत, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

70वां गणतंत्र दिवस: अदम्य साहस और बलिदान के प्रतीक भारतीय सेना ने कुछ यूं बढ़ाई देश की शान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget