एक्सप्लोरर

'JMM में आंतरिक कलह, कल्पना सोरेन को सीएम नहीं बनाना चाहते हैं 18 विधायक', बीजेपी नेता निशिकांत दुबे का दावा

Jharkhand Politics: बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के 18 विधायक कल्पना सोरेन को सीएम बनाने के पक्ष में नहीं हैं.

Nishikant Dubey Targets JMM: कथित जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूछताछ कर रहा है. इस बीच राज्य में सियासी सरगर्मियां भी बढ़ गई हैं. इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में आंतरिक कलह का दावा किया है.

सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की अटकलों पर उन्होंने बुधवार (31 जनवरी) को न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "वह (हेमंत सोरोन) अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं, लेकिन उनके घर में फूट पड़ गई है. 29 में 18 विधायक उनकी पत्नी के पक्ष में नहीं हैं."

वसंत सोरेन को सीएम बनाना चाहते हैं विधायक
उन्होंने कहा कि जेएमएम के 18 विधायक चाहते हैं कि वसंत सोरेन सीएम बनें. पार्टी की यह टूट दिखाती है कि यह नेता भ्रष्टाचारी के साथ नहीं रहने चाहते हैं. उन्होंने संघर्ष के साथ इस पार्टी को बनाया है. ऐसा लगता है कि झारखंड का भविष्य उज्जवल होने वाला है.

बीजेपी सांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन को अब राज्यपाल महोदय की याद आ रही है. मुख्यमंत्री आवास से सभी विधायकों को 5 बस में बैठाकर राजभवन भेजने की तैयारी हो रही है.

'ईडी के अधिकारियों पर केस दर्ज'
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी की. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के अधिकारियों के ऊपर अपने ST होने का हवाला देकर केस दर्ज किया. उन्होंने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  जी SC/ST कानून ना आपने पढ़ा ना आपके अधिकारियों ने आप किसी कीमत पर आप केस नहीं दर्ज कर सकते. मूर्खता की पराकाष्ठा देखना है तो झारखंड आइए.

'हाईकोर्ट के जजों को डराने का प्रयास'
इससे पहले उन्होंने सोरेन पर हाई कोर्ट के जजों पर दबाव डालने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा, "सूत्रों के अनुसार ईडी की पूछताछ से बचने के लिए सीएम हेमंत सोरेन झारखंड हाईकोर्ट के जजों को दबाव,डराने और मैनेजमेंट का प्रयास कर रहे हैं. मुख्यमंत्री जी यह न्याय पालिका है, कानून का राज है, सीधे प्रश्नों का जवाब दीजिए.

मोरहाबादी में जमा हुए पार्टी कार्यकर्ता
उधर JMM कार्यकर्ता और हेमंत सोरेन के समर्थक मोरहाबादी में जमा हो गए. इसके बाद खबर आई कि झारखंड में अगर कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया तो आलमगीर आलम और चंपई सोरेन को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.

 यह भी पढ़ें- 'कृपया घर से निकलें', मणिशंकर अय्यर की बेटी ने प्राण प्रतिष्ठा के विरोध में सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट तो RWA ने भेजा नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
78 साल के रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और RBI को जारी किया नोटिस
रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, SC ने सरकार को जारी किया नोटिस
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय

वीडियोज

Chitra Tripathi: न्यूज़ रूम में Shankaracharya विवाद की खुली पोल...मचा हड़कंप! | Avimukteshwaranand
Pakistan के खैबर में आत्मघाती हमले में ISI के आतंकी की मौत...| Pakistan News | ISI News
Odisha की महिलाओं के लिए Subhadra Yojana, ₹10,000 सालाना Financial Assistance | Paisa Live
Border 2 के साथ नहीं Release हुआ Dhurandhar 2 का Trailer, टूटे दिल के साथ घर लौटे फैंस
Border 2 के साथ नहीं Release हुआ Dhurandhar 2 का Trailer, टूटे दिल के साथ घर लौटे फैंस

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
78 साल के रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और RBI को जारी किया नोटिस
रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, SC ने सरकार को जारी किया नोटिस
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
Netflix OTT Releases: नेटफ्लिक्स पर आने वाली है एक से बढ़कर एक फिल्में, जनवरी से फरवरी तक की लिस्ट देख लें
नेटफ्लिक्स पर आने वाली है एक से बढ़कर एक फिल्में, जनवरी से फरवरी तक की लिस्ट देख लें
US Crime: अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
US में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
IIT कानपुर में नए स्टूडेंट्स के लिए मेंटल हेल्थ चेकअप हुआ अनिवार्य, दो सुसाइड के बाद लिया गया फैसला
IIT कानपुर में नए स्टूडेंट्स के लिए मेंटल हेल्थ चेकअप हुआ अनिवार्य, दो सुसाइड के बाद लिया गया फैसला
Video: पाकिस्तानी मौलाना ने की भारत की जमकर तारीफ, कहा वहां के लोकतंत्र में ही ऐसा हो सकता था, वजह हैरान कर देगी
पाकिस्तानी मौलाना ने की भारत की जमकर तारीफ, कहा वहां के लोकतंत्र में ही ऐसा हो सकता था, वजह हैरान कर देगी
Embed widget