एक्सप्लोरर

'BJP का ऑपरेशन लोटस फेल', झारखंड में चंपई सोरेन ने जीता विश्वास मत तो बोली कांग्रेस

Jharkhand Floor Test: झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के बहुमत साबित करने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा.

Congress On BJP: कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के बहुमत साबित करने के बाद सोमवार (5 फरवरी) को कहा कि प्रदेश में बीजेपी का ऑपरेशन लोटस विफल रहा. यह जनता की ताकत को साबित करता है. चंपई सोरेन सरकार ने सोमवार को सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया.

झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रांची में कहा कि बीजेपी झारखंड में हमारी सरकार को गिराना चाहती थी, क्योंकि वह एक आदिवासी मुख्यमंत्री को स्वीकार नहीं कर सकती. 

वहीं कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड विधानसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन का विश्वास मत हासिल करना लोगों की शक्ति को साबित करता है. हम लोकप्रिय रूप से चुनी हुई सरकार हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लोगों की आवाज को खत्म नहीं कर सकता.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''ईडी जैसी एजेंसियों का उपयोग करके लोकतंत्र को नष्ट करने के केंद्र के फासीवादी प्रयासों का पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा. उन्होंने (बीजेपी ने) झारखंड के आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार पर हमला किया और लोकसभा चुनाव में उन्हें उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा!’’ 

कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘हमने आसानी से विश्वास मत जीता है. बीजेपी का ऑपरेशन लोटस असफल हो गया है. पहले उन्होंने (पूर्व मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया, उनसे इस्तीफा दिलवाया. फिर उन्होंने चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण में देरी की.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार एक वर्ष के शेष कार्यकाल तक बनी रहेगी और हमने जो काम किया है उसके आधार पर हम झारखंड के लोगों के पास नए जनादेश के लिए जाएंगे. ’’

ये भी पढ़ें- झारखंड में फ्लोर टेस्ट के बाद कल्पना सोरेन से मिले राहुल गांधी, कांग्रेस बोली- नफरत हारेगी, जीतेगा I.N.D.I.A.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget