एक्सप्लोरर

कांग्रेस के नेताओं को झारखंड में भी विधायकों के टूटने का 'डर' सताने लगा?

झारखंड कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्य सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव का कहना है कि बीजेपी के लोग विधायकों को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं. हालांकि, बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.

रांची: मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद अब कांग्रेस के नेताओं को झारखंड में भी विधायकों के टूटने का डर सताने लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड के मंत्री रामेश्वर उरांव कहते भी हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोग कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश में हैं. हालांकि बीजेपी ऐसे आरोपों से इंकार करते हुए इसे कांग्रेस का मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने की रणनीति बता रही है.

मंत्री रामेश्वर उरांव स्पष्ट कहते हैं कि उनके कई विधायकों को बीजेपी ने पैसे का प्रलोभन दिया और राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्हें खरीदने की कोशिश की. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लगातार विधायकों को प्रलोभन दे रही है. हालांकि उन्होंने अपने विधायकों पर विश्वास जताते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस के विधायक मजबूत कांग्रेसी हैं, इस कारण वे कहीं नहीं जाएंगे.

उरांव ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव के दौरान भी पैसा और पद देने के बदले सरकार बनाने का षड्यंत्र रचा गया था. इधर, कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने भी अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट और रीट्वीट कर इशारों ही इशारों में स्थिति स्पष्ट कर दी है. अंसारी ने ट्वीट कर लिखा, "झूठ ,चापलूस और दलाली करके तो मैं भी कब का दरिया पार कर जाता. लेकिन डुबो दिया मुझे सच बोलने की आदत ने."

अंसारी ने एक ट्वीट को रीट्वीट भी किया है जिसमें लिखा गया है, "आपका ये दर्द वाजिब है, डॉ़ इरफोन अंसारी. एट द रेट राहुल गांधी. मध्य प्रदेश और राजस्थान में जो हुआ है वो सबूत झारखंड में दिख जाएगा. क्या कांग्रेस का दिन रात झंडा ढोने वाले, मुखर, शिक्षित एमबीबीएस की डिग्री मंत्री पद के लिए काफी नहीं है. मैट्रिक फेल होना जरूरी है. यही प्राब्लम है कांग्रेस की. वक्त के साथ बदलिए." कांग्रेस के विधायक डॉ़ अंसारी मंत्री नहीं बनाए जाने पर नाराज बताए जाते हैं.

इधर, बीजेपी ऐसे किसी भी आरोपों से इंकार कर रही है. झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आईएएनएस से कहा, "कांग्रेस के मंत्रियों की सरकार में नहीं चल रही है. कांग्रेस के मंत्री अधिकारियों के स्थानातंरण तक नहीं कर पा रहे हैं, ऐसी स्थिति में यह कहकर वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दबाव बनाना चाह रहे हैं."

शाहदेव ने यह भी कहा कि सरकार में कांग्रेस शामिल है. अगर ऐसा कुछ हो रहा है तो उन्हें प्राथमिकी दर्ज कराकर मामले की जांच करवानी चाहिए. शाहदेव आगे कहते हैं कि झारखंड में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है. ऐसे में कांग्रेस ऐसे मुद्दों को उठाकर लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही है. वैसे, सूत्रों का भी कहना है कि कांग्रेस के कई नेता भी सरकार से नाराज चल रहे हैं और कांग्रेसी नेता सरकार के कई फैसलों पर सवाल भी उठा चुके हैं.

सचिन पायलट गुट की राजस्थान HC में सुनवाई टली, बागी विधायकों ने याचिका में सुधार के लिए मांगा समय 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget