एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: विधायको को 'खरीद-फरोख्त' से बचाने के लिए CM सोरेन ने लिया रिसॉर्ट पॉलिटिक्स का सहारा, जानिए कहां जमाया डेरा

Jharkhand Politics News: विधायक मीटिंग में शामिल होने के लिए अपना सामान साथ लेकर आए थे. बैठक खत्म होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन सभी विधायकों को लेकर झारखंड के खूंटी जिले में स्थित रिसॉर्ट में पहुंचे. 

Jharkhand Politics Update: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की विधानसभा सदस्यता पर को लेकर अनिश्चितता के चलते राज्य में सियासी संकट गहराता जा रहा है. प्रदेश की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को इस बात का डर सताने लगा है कि बीजेपी (BJP) उनके विधायकों को तोड़कर प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर सकती है. सीएम आवास में बैठक खत्म होने के बाद हेमंत सोरेन अपने विधायकों को तीन बसों में लेकर झारखंड के खूंटी जिले में स्थित एक रिसॉर्ट में पहुंच चुके हैं. 

बता दें कि हेमंत सोरेने की मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने की संभावना को देखते हुए विधायकों को बचाने के लिए रिसॉर्ट में शिफ्ट किया गया है. इससे पहले रांची के सीएम आवास पर एक अहम बैठक बुलाई गई थी. विधायक इस मीटिंग में शामिल होने के लिए अपना सामान साथ लेकर आए थे. बैठक खत्म होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन सभी विधायकों को लेकर झारखंड के खूंटी जिले में स्थित रिसॉर्ट में पहुंचे. 

हेमंत सोरेन की कुर्सी पर मंडराया खतरा

बता दें कि हेमंत सोरेने के एक विधायक के तौर पर ‘‘अयोग्य’’ होने का खतरा पैदा हो गया है.  वहीं, उभरते परिदृश्य से निपटने के लिए रणनीतिक तैयारी के मद्देनजर सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की तीन बार बैठक बुलाई जा चुकी है. आज हुई बैठक में सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायक अपने-अपने सामान के साथ बैठक में शामिल हुए. राजभवन सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग को विधायक के रूप में सोरेन की अयोग्यता का आदेश भेज सकते हैं.

बता दें कि इससे पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश की गठबंधन सरकार के विधायकों को छत्तीसगढ़ या पश्चिम बंगाल में ठहराया जा सकता है. दोनों राज्यों में गैर-भाजपा सरकारें हैं. तीन लग्जरी बसें विधायकों और सुरक्षाकर्मियों को सड़क मार्ग से पहुंचाने के लिए रांची भी पहुंचीं थी. उनकी सुरक्षा में भी कुछ वाहन भी लगाए गए थे.

पहले इन राज्यों में विधायकों को शिफ्ट करने की थी प्लानिंग 

बताया जा रहा है कि पहले विधायकों को प्रदेश के बाहर भेजने के लिए छत्तीसगढ़ में बरमूडा और रायपुर सहित तीन स्थानों और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों की पहचान की गई थी. इस बात की अटकलें इसलिए लगाई जा रही थी क्योंकि इन राज्यों में गैर बीजेपी और यूपीए की मजबूत सरकार है. 

हेमंत सरकार को सता रहा ये डर

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कि तेजी से बदलती राजनितिक घटनाक्रम को देखते हुए और सत्तारूढ़ गठबंधन में संख्याबल को बरकरार रखने के लिए विधायकों को ‘रिसॉर्ट भेजने की राजनीति’ समय की मांग है. झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में एक महत्वपूर्ण सहयोगी कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने कहा था कि पश्चिम बंगाल, बिहार या छत्तीसगढ़ जैसे ‘‘मित्र राज्य’’ में एक रिसॉर्ट में विधायकों को रखा जाएगा ताकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘खरीद फरोख्त’ के प्रयासों से बचाया जा सके. 

इसे भी पढ़ेंः-

Chief Justice: यूयू ललित बने देश के 49वें चीफ जस्टिस, तीन तलाक से लेकर इन अहम मामलों पर दे चुके हैं फैसला

Congress Resignation: गुलाम नबी आजाद से सिंधिया तक.. कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का राहुल पर निशाना, जानिए किसने क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget