एक्सप्लोरर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान, कोरोना संक्रमण को लेकर पीएम मोदी ने सिर्फ अपने मन की बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की. जिस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्होंने केवल अपने ‘मन की बात’ की.

नई दिल्लीः कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की लचर स्थिति के बीच केन्द्र की तरफ से लगातार स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की. जिस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पीएम ने की अपने 'मन की बात': हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर उनसे सिर्फ अपने ‘मन की बात’ की. सोरेन ने कहा कि बेहतर होता कि प्रधानमंत्री ‘काम की बात’ करते और ‘काम की बात’ सुनते.

उनकी प्रतिक्रिया ऐसे वक्त आई है, जब मोदी ने उनसे और आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से गुरुवार को कोविड-19 की स्थिति को लेकर बातचीत की. झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया. उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की, बेहतर होता यदि वह काम की बात करते और काम की बात सुनते.’’

सूत्रों ने बताया कि सोरेन नाखुश हैं क्योंकि उन्हें अपने राज्य से संबंधित मुद्दे के बारे में अवगत कराने की अनुमति नहीं दी गयी और प्रधानमंत्री ने केवल कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की.

झारखंड में कोविड-19 से और 141 लोगों की मौत

झारखंड में बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 141 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 5770 नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक संक्रमण से कुल 3346 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,63,115 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. राज्य में अभी तक 2,00,237 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 59,532 मरीजों का इलाज चल रहा है. 

 

 

इसे भी पढ़ेंः
कोरोना से कई राज्यों के बिगड़े हालात, पीएम मोदी ने तेलंगाना, आंध्र, ओडिशा और झारखंड के CM से फोन पर की बात

 

 

सीएम ममता बनर्जी की पीएम मोदी को चिट्ठी, कहा- किसानों को बकाया भुगतान के लिए रकम जारी करें

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget