एक्सप्लोरर

झारखंड में चुनाव से पहले CBI का बड़ा एक्शनः नींबू पहाड़ इलाके में 16 जगह डाली रेड, अवैध खनन से जुड़ा है केस

Jharkhand CBI Raid: अफसरों के अनुसार, मंगलवार (पांच नवंबर, 2024) को सीबीआई ने नींबू पहाड़ इलाके में राज्य के अवैध माइनिंग स्कैम केस में 16 जगहों पर छापेमारी की.

Jharkhand CBI Raid: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है. मंगलवार (पांच नवंबर, 2024) को सीबीआई ने नींबू पहाड़ इलाके में राज्य के अवैध माइनिंग स्कैम केस में रेड की है. सीबीआई ने तीन राज्यों की 16 जगहों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी कोलकाता बिहार और झारखंड में कि गई है जिसमें 11 जगहों पर सिर्फ झारखंड में छापेमारी कि है. छापेमारी में बरामदगी भी हुई, जिसमें कैश ज्वेलरी और सोने की ईट शामिल है. यह जानकारी अफसरों की ओर से दी गई. 

रेड से जुड़ी बड़ी बातें:

  • 3 राज्यों में 16 लोकेशन पर छापेमारी
  • कोर्ट के आदेश पर नवंबर 2023 में मुकदमा दर्ज हुआ था 
  • 14 लोकेशन झारखंड (11 साहिबगंज और 3 रांची), एक पश्चिम बंगाल के कोलकाता और एक बिहार के पटना में 
  • 60 लाख कैश, 1 किलो गोल्ड, कुछ चांदी की ज्वेलरी और जिंदा कारतूस बरामद

60 लाख नकद से लेकर 1 किलो सोना बरामद

छापेमारी में 1.50 लाख रुपये से अधिक की रकम बरामद हुई है. 60 लाख नकद, 1 किलो से अधिक सोना, 1.2 किलो चांदी, सोने के आभूषण, मोबाइल, 61 जिंदा कारतूस (9 मिमी), संपत्तियों से संबंधित बिक्री विलेख, निवेश और शेल कंपनियों से संबंधित दस्तावेज, समझौते के कागजात और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज, अब तक बरामद लिए जा चुके है.


झारखंड में चुनाव से पहले CBI का बड़ा एक्शनः नींबू पहाड़ इलाके में 16 जगह डाली रेड, अवैध खनन से जुड़ा है केस


झारखंड में चुनाव से पहले CBI का बड़ा एक्शनः नींबू पहाड़ इलाके में 16 जगह डाली रेड, अवैध खनन से जुड़ा है केस

विभिन्न ठिकानों से 50 लाख जब्त

झारखंड के तीन जिलों- साहिबगंज, पाकुड़ और राजमहल में ये रेड की गई है. तीन जिलों में जिन लोगों के घर छापेमारी की गई है वह सभी पंकज मिश्रा के करीबी बताए जा रहे हैं. इसके अलावा सीबीआई की ओर से कोलकाता और पटना में भी छापेमारी की गई है. 1200 करोड़ रुपए के अवैध खनन के मामले में सीबीआई ने रेड के दौरान अलग-अलग ठिकानों से 50 लाख रुपए जब्त किए हैं. वहीं साहिबगंज में सीबीआई ने जिन ठिकानों पर, जिनके यहां छापेमारी की है उमनें से सात के नाम हैं:- 

  • राजमहल उधवा के महताब आलम
  • मिर्जाचौकी के रंजन वर्मा, संजय जायसवाल
  • बरहरवा के सुब्रतो पाल
  • टिंकल भगत
  • अवध किशोर सिंह उर्फ पतरु सिंह
  • बरहरवा के भगवान भगत
  • कृष्णा शाह 

नामकुम से लाखों का कैश बरामद 

रांची में सीबीआई की टीम प्रेम प्रकाश नाम के व्यक्ति के घर पहुंची. प्रेम प्रकाश ही नहीं बल्कि उनके सीए जयपुरियार के घर भी छापेमारी की गई है. इसी के साथ-साथ नामकुम की एक यूनिवर्सिटी और अस्पताल में भी पुलिस का छापा पड़ा है, जहां नामकुम से भी भारी मात्रा में कैश बरामद किया जा चुका हैं.

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

सीबीआई ने 20/11/2023 को आईपीसी की धारा 120 बी के साथ 34, 379, 323, 500, 504 और 506, आर्म्स एक्ट की धारा 27, एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(5) और झारखंड खान एवं खनिज रियायत नियम 2004 की धारा 4/54 के तहत झारखंड के माननीय उच्च न्यायालय रांची के 18/08/2023 के आदेश के आधार पर तत्काल मामला दर्ज किया था. 

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले PM नरेंद्र मोदी ने चल दिया वो कौन सा मास्टरस्ट्रोक, जो झारखंड में पलट देगा हेमंत सोरेन का पूरा गेम? समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग हैं, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग हैं, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget