एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले PM नरेंद्र मोदी ने चल दिया वो कौन सा मास्टरस्ट्रोक, जो झारखंड में पलट देगा हेमंत सोरेन का पूरा गेम? समझें

PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वा जिले के चेतना गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. जहां प्रधानमंत्री ने जेएमएम, कांग्रेस समेत सभी विपक्षियों पर निशाना साधा.

Jharkhand Elections 2024: झारखंड विधानसभा 2024 के पहले पहले के लिए मतदान 13 नवंबर (बुधवार) को होना है. सभी पार्टियां के प्रत्याशी और नेता भी जनसभाओं और रैलियां को संबोधित कर रहे हैं और आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए चाईबासा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे.

चाईबासा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में घुसपैठ, आदिवासी भूमि पर अवैध कब्जा समेत कई मुद्दों पर लोगों को संबोधित किया. साथ ही झामुमो, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

झारखंड में घुसपैठ को लेकर पीएम ने कही ये बात

झारखंड में घुसपैठ के मुद्दे पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “झारखंड की जनता ने झामुमो, कांग्रेस और राजद की अत्याचारी सरकार को उखाड फेंकने का मन बना लिया है. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड में भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे. अवैध तरीके से हड़प की गई भूमि को फिर से आदिवासी बेटियों के ​नाम करने के लिए कानून लाए जाएंगे. झारखंड में एनडीए को इतिहास में पहले जितनी सीटें मिली थी उससे ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं और मै यह आप सबके विश्वास से कह रहा हूं.”

'रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार'

पीएम मोदी ने कहा, ‘चाईबासा की धरती भगवान बिरसा मुंडा की धरती है. चाईबासा की धरती ने महान वीरों को जन्म दिया है. यह धरती आदिवासी वीरों की गाथा कहती है. हम ईमानदारी से झारखंड के विकास की हर कोशिश कर रहे हैं. झारखंड की यह भूमि जनजातीय गौरव, जनजातीय मान-मर्यादा की साक्षी रही है. यह माटी उस आदिवासी शौर्य की साक्षी रही है जिसने भारत की आजादी, भारत की संस्कृति और विरासत की रक्षा की है.’

कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना 

जनसभा में कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में कांग्रेस और राजद से बड़ा आदिवासी विरोधी कोई और नहीं है. इतिहास गवाह है कि कैसे कोल्हान ने अत्याचारी अंग्रेजी सत्ता को टक्कर दी थी. आज फिर कोल्हान ने झामुमो, राजद, कांग्रेस की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ली है. हर कोई कह रहा है इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है. कांग्रेस और राजद आदिवासियों के सबसे बड़े दुश्मन हैं और आज झामुमो उन्हीं के साथ है जो लोग हमेशा से आदिवासियों का विरोध करते आए हैं. झामुमो ने सत्ता के लिए आदिवासी अस्मिता से समझौता कर लिया है. अभी भाजपा ने पड़ोस के राज्यों ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आदिवासी को सीएम बनाया है और देश के बड़े पदों पर हमने आदिवासी लोगों को बैठाया है.

कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी को अपना अध्यक्ष नहीं बनाया कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों का विरोध किया है और जब हमने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया तो उनका भी उन्होंने विरोध किया.

चम्पई और सीता सोरेन के अपमान पर झामुमो को घेरा

कांग्रेस और झामुमो ने चम्पाई सोरेन जी का भी अपमान किया उनको सीएम के पद से हटा दिया यह सिर्फ चम्पाई सोरेन का अपमान नहीं है वह आप सभी का अपमान है. और हमारी बहन सीता सोरेन के लिए भी कांग्रेस के नेता ने जो कहा है वह सिर्फ उनका अपमान नहीं है वह सभी आदिवासियों का अपमान है. सत्ता सुख में झामुमो को आदिवासी महिलाओं का अपमान भी स्वीकार है.

झारखंड-एनडीए की सरकार बनना तयः नरेंद्र मोदी

जनता कांग्रेस और उसके साथियों को सबक सिखाने के लिए तैयार है. आज मैं इस चुनाव अभियान में पहली बार आया हूं और यह मेरी दूसरी रैली है. दोनों रैलियों को देखने के बाद मैं दावे से कहता हूं कि भाजपा, एनडीए इतिहास में मिले किसी भी परिणाम से और अधिक सीटों के साथ यहां सरकार बनाएगी.

भाजपा-एनडीए की योजनाओं में महिलाएं केंद्र में

मेरा लंबा समय आदिवासी क्षेत्रों में माताओं-बहनों के संघर्ष को देखते हुए गुजरा है. वो कैसे परिवार और समाज को संभालती हैं, मैंने इसे अपनी आंखों से देखा है, इसलिए आज भाजपा-एनडीए सरकार की योजनाओं के केंद्र में माताएं, बहनें रहती हैं. मुझे खुशी है कि महिलाओं को सशक्त करने वाला संकल्प पत्र झारखंड भाजपा ने कल ही जारी किया है.

यह भी पढेंः 'रोटी माटी और बेटी की पुकार, झारखंड में NDA की सरकार' मतदान से पहले गढ़वा में PM मोदी ने भरी हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget