एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस-जेएमएम आज कर सकते हैं सीट बंटवारे का एलान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन से मुलाकात की है. बाबूलाल मरांडी नीत जेवीएम ने अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के बीच सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम दौर में है और आज इस बारे में घोषणा किये जाने की संभावना है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और जेएमएम विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ बीजेपी को हराने के लिए आपस में गठबंधन करने का प्रयास कर रहे हैं. झारखंड में नवंबर-दिसंबर में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव होंगे. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और जेएमएम के वरिष्ठ नेताओं के बीच सीट बंटवारे के समझौते पर बातचीत अंतिम दौर में है और शुक्रवार को रांची में इस संबंध में घोषणा होने की संभावना है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन से मुलाकात की है. सूत्रों ने बताया कि संभवतः जेएमएम गठबंधन में बड़ा साझीदार होगा और उसके 50 प्रतिशत से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है. कांग्रेस को 25-30 सीटें दी जा सकती हैं और बाकी सीटें छोटे दलों के लिए छोड़ी जाएंगी. 2014 में कांग्रेस ने विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार गठबंधन में वह 25-30 सीटों पर मान सकती है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के चयन पर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शुरूआती चर्चा भी कर चुकी है.

स्क्रीनिंग कमेटी की अगली बैठक नौ नवंबर को प्रस्तावित है. इसी दिन उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगाने के लिए पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी. सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के साथ महागठबंधन के प्रयासों के सफल होने की संभावना नहीं दिख रही है, क्योंकि बाबूलाल मरांडी नीत जेवीएम ने अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

सूत्रों ने कहा कि गठबंधन में आरजेडी को 6-7 सीट मिल सकती हैं जबकि यह पार्टी 14-15 सीटें मांग रही है. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा ''हमारा उद्देश्य रघुवर दास नीत बीजेपी सरकार को हटाने का है...कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राज्य के लोगों के उन सपनों को पूरा करने का प्रयास करेंगे जो अभी तक पूरे नहीं किए जा सके.'' यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस राज्य में जेएमएम की सहयोगी की भूमिका निभाने को तैयार है, सिंह ने कहा कि जब गठबंधन होगा तो सभी सहयोगी दल एक परिवार के रूप में झारखंड के लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ेंगे. सिंह ने कहा कि जेएमएम के साथ न्यूनतम साझा कार्यक्रम के अलावा कांग्रेस जल्द ही अपना घोषणा पत्र लाएगी.

झारखंड विधानसभा की क्या है स्थिति?

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 37 सीट जीतकर सरकार बनाई थी. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 19, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) आठ, कांग्रेस छह, AJSUP पांच और अन्य 6 सीटें जीतने में कामयाब रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget