एक्सप्लोरर

झारखंड: कांग्रेस ने रामेश्वर उरांव को दी प्रदेश अध्यक्ष की कमान, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लिया फैसला

लोकसभा चुनाव में हार के बाद डॉ अजय कुमार ने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. तभी से इस पद के लिए कांग्रेस को ऐसे चेहरे की तलाश थी, जो विधानसभा चुनाव में उसकी नैय्या पार लगा सके.

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज झारखंड संगठन में बड़े बदलाव किये. उन्होंने रामेश्वर उरांव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं कमलेश महतो, इरफ़ान अंसारी, मान सिन्हा, संजय पासवान और राजेश ठाकुर को बतौर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. आईपीएस अधिकारी रह चुके कुमार ने इस्तीफे के साथ प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे.

उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत की, लेकिन मेरे प्रयास को कुछ लोगों ने अवरुद्ध करने का काम किया. तमाम अवरोधों के बावजूद और ‘तथाकथित नेताओं’ के सहयोग के बिना इस बार के चुनाव में कांग्रेस के मत प्रतिशत में 2014 की तुलना में 12 फीसदी का उछाल आया.’’

अजय कुमार ने यह भी दावा किया था, ‘‘हमारे यहां ओछे स्वार्थ वाले नेताओं की एक लंबी सूची है. उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हथियाना, टिकट बेचना या चुनाव के नाम पर धन एकत्र करना है. मैं आत्मविश्वास से कह सकता हूं कि खराब से खराब अपराधी भी मेरे इन सहयोगियों से बेहतर दिखते हैं.’’

नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका, झारखंड में JDU अपने सिंबल पर नहीं लड़ पाएगी चुनाव

झारखंड में इसी साल विधानसभा होंगे. सूबे में बीजेपी सत्ता में है. लोकसभा चुनाव में झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के साथ गठबंधन के बावजूद पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. अब सोनिया गांधी ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं. झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 43 और आजसू के पास तीन सीटें हैं. वहीं जेएमएम 19, कांग्रेस 8, जेवीएम दो सीट जीतकर विपक्ष में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
TMC सांसद-विधायकों के सुर हुए बागी! बंगाल की सियासत में मचा बवाल, क्यों टूट रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस?
TMC सांसद-विधायकों के बागी सुर! बंगाल की सियासत में बवाल, क्यों टूट रही ममता की तृणमूल कांग्रेस?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
Mahua Moitra On TMC: 'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला
'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget