एक्सप्लोरर

JEE-Mains: कोरोना का कहर जारी, जनवरी की बजाय फरवरी में हो सकता है एक्जाम

अधिकारियों ने कहा है कि देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मुख्य को जनवरी के बजाय फरवरी में कराया जा सकता है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण देश और दुनिया पर काफी असर देखने को मिला है. कोरोना वायरस के कारण लगभग सभी क्षेत्र काफी प्रभावित हुए हैं. वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी कोरोना वायरस के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है. कोरोना के कारण छात्रों की कई परिक्षाएं भी आगे बढ़ाई गईं, तो कई छात्र कोरोना वायरस के चलते परिक्षाएं दे भी नहीं सके. वहीं अब अधिकारियों ने कहा है कि देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मुख्य को जनवरी के बजाय फरवरी में कराया जा सकता है.

कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर रोज कोरोना वायरस के नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है. इस बीच देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली जेईई-मुख्य (JEE-Mains) परीक्षा को फरवरी में कराया जा सकता है. कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इस साल के लिए अभी भी चल रही दाखिला प्रक्रिया के चलते यह फैसला लिया जा सकता है.

कोरोना भी वजह

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 'इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया अब भी जारी है. लिहाजा 2021 की जेईई-मुख्य परीक्षा को फरवरी में कराए जाने पर विचार चल रहा है. इससे उन छात्रों को फायदा होगा, जो पिछली परीक्षा में प्राप्त अंकों या उन कॉलेजों से संतुष्ट नहीं हैं, जहां उन्हें दाखिला मिल रहा है. वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामले भी इसकी एक वजह हैं.

परीक्षा में कितने छात्र हुए थे शामिल?

बता दें कि इस साल ज्वाइंट एट्रेंस एग्जाम-एडवांस्ड (JEE-Adv) परीक्षा में करीब 1.5 लाख छात्र शामिल हुए थे. वहीं इसके लिए 1.60 लाख छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया था. जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा के लिए योग्य छात्रों में से सिर्फ 64 फीसदी छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया था. जेईई मेन परीक्षा के टॉप 2.45 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होते हैं.

यह भी पढ़ें:

JEE Advanced 2020: इस साल जो स्टूडेंट्स नहीं दे पाए एग्जाम, वे अगले साल डायरेक्ट दे सकेंगे जेईई एडवांस्ड की परीक्षा

UPSSSC कंबाइंड अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016 का रिजल्ट जारी, 641 पदों पर होगी भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget