एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2020: इस साल जो स्टूडेंट्स नहीं दे पाए एग्जाम, वे अगले साल डायरेक्ट दे सकेंगे जेईई एडवांस्ड की परीक्षा

JEE Advanced 2020: कोरोना के चलते इस साल जो स्टूडेंट्स JEE Advanced 2020 की परीक्षा नहीं दे सके वे अगले साल डायरेक्ट दे सकेंगे JEE Advanced 2021 की परीक्षा.

JEE Advanced 2020: जो स्टूडेंट्स कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के चलते इस साल की JEE Advanced 2020 परीक्षा में नहीं शामिल हो सके थे, उन्हें अगली साल JEE Advanced 2021 की परीक्षा में सीधे बैठने का अवसर दिया जाएगा. यह जानकारी ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड ने दी. उसने कहा कि जो स्टूडेंट्स इस साल JEE Advanced 2020 के लिए सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन करवाया था और कोविड-19 के चलते वे JEE Advanced 2020 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके उन्हें अगले साल JEE Advanced 2021 की परीक्षा में सीधे बैठने की अनुमति प्रदान की जाएगी.

एक बयान में कहा गया है कि कोविड -19 से प्रभावित स्टूडेंट्स की समस्या का समाधान करते हुए यह फैसला लिया गया है. यह फैसला उस समय आया है जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी {NTA} ने 13 सितंबर को आयोजित नीट 2020 की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए स्टूडेंट्स के लिए दोबारा नीट परीक्षा आयोजित करने के लिए सहमत हुआ है. इन स्टूडेंट्स केलिए नीट 2020 की परीक्षा 14 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी. इसके दो दिन बाद यानी 16 अक्टूबर को नीट 2020 का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

आपको बता दें कि यह फैसला उन्हीं स्टूडेंट्स के लिए लिया गया जो जेईई एडवांस्ड 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. जो स्टूडेंट्स जेईई मेन क्वालीफाई करते हैं उन्हें ही जेईई एडवांस्ड के लिए योग्य माना जाता है, लेकिन जेईई मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित हुए स्टूडेंट्स के लिए ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है.

इस साल ज्वाइंट एट्रेंस एग्जाम -एडवांस्ड  (JEE-Adv) परीक्षा में करीब 1.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जबकि इसके लिए 1.60 लाख छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया था. अर्थात जेईई एडवांस्ड 2020 परीक्षा के लिए योग्य छात्रों में से सिर्फ 64 फीसदी छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया था.  जेईई मेन परीक्षा के टॉप 2.45 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
पहले ही अटेंप्ट में निकलेगा JRF, इस टाइम टेबल से करें पढ़ाई
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget