एक्सप्लोरर

'हम UCC के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन...'केसी त्यागी के बयान से बढ़ेगी BJP की परेशानी

Uniform Civil Code: बीजेपी ने इस बार समान नागरिक संहिता (UCC) कानून को अपने मैनिफेस्टो में शामिल किया था. इसको लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने एक बड़ा बयान दिया है.

KC Tyagi On UCC: लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे को उठाया था. उन्होंने इसे मैनिफेस्टो में भी शामिल किया है. ऐसे में अगर बीजेपी को समान नागरिक संहिता (UCC) को कानून बनाना है तो उन्हें अपने सहयोगियों की भी मदद लेनी पड़ेगी. 

समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सभी दलों को अपनी अलग-अलग राय है. इसी बीच केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने पदभार संभालते हुए कहा कि UCC अभी भी सरकार के एजेंडे का हिस्सा हैं. इसको लेकर अब जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने प्रतिक्रिया दी है. 

यूसीसी को लेकर केसी त्यागी ने कही ये बात

यूसीसी को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा, 'हमारी पार्टी यूसीसी के खिलाफ नहीं है. हम चाहते हैं कि इस मुद्दे पर एक आम सहमित बने. 2017 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूसीसी पर विधि आयोग को एक पत्र भी लिखा था.' उन्होंने आगे कहा, 'हम इसके खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमें सभी हितधारकों से बात करके इसका समाधान निकालना होगा.'

नीतीश कुमार ने 2017 में लिखा था पत्र

नीतीश कुमार ने 2017 में लिखे अपने पत्र में कहा था, 'सरकार को समान नागरिक संहिता लाने की कोशिश करनी चाहिए. ये प्रयास स्थायी और टिकाऊ होना चाहिए. इसके लिए आम सहमति बनना जरूरी है. इसे किसी पर थोपा नहीं जाना चाहिए.. उन्होंने ये भी कहा था कि इसे  राजनीतिक साधन के रूप में नहीं बल्कि एक सुधार के रूप में देखना चाहिए.'

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Wayanad: वायनाड पहुंचे राहुल गांधी तो रोड शो में दिखे इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के झंडे

अग्निवीर योजना से मतदाता हैं नाराज

अग्निवीर योजना को लेकर उन्होंने कहा, 'इस योजना से मतदाता नाराज हैं. हम चाहते हैं कि जिन कमियों पर जनता ने सवाल उठाए हैं, उस पर चर्चा होनी चाहिए और उन्हें दूर करना चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget