एक्सप्लोरर

Suraj Revanna: अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न मामले में सूरज रेवन्ना को मिली राहत, कोर्ट ने दी सशर्त जमानत

Suraj Revanna: अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार हुए जेडीएस एमएलसी सूरज रेवन्ना को कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. इससे सूरज रेवन्ना को 14 दिनो की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

Suraj Revanna: जेडीएस के एक पुरुष कार्यकर्ता के अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न मामले के आरोप में गिरफ्तार पार्टी के एमएलसी और जेडीएस नेता डॉ. सूरज रेवन्ना को रविवार (22, जुलाई) को एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 377, 342, 506 और 34 के तहत आरोप लगाए गए थे. जिसमें धारा 377 भी शामिल है, जो अप्राकृतिक यौन संबंध से संबंधित है.

रिपोर्ट के मुताबिक,  (22 जून 2024)  को होलेनरसिपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के बाद रेवन्ना को 23 जून को हसन पुलिस ने गिरफ्तार किया था. यह मामला 27 वर्षीय जेडीएस के एक पुरुष कार्यकर्ता ने सूरज रेवन्ना पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया था.

क्या है सूरज रेवन्ना पर आरोप?

जेडीएस विधान परिषद सदस्य डॉ सूरज रेवन्ना पर 27 वर्षीय शिकायतकर्ता का आरोप है कि 16 जून को होलेनरसीपुरा के विधायक एच.डी. रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने घन्नीकाडा स्थित अपने फार्महाउस में उसका यौन शोषण किया. । शिकायत के अनुसार, रेवन्ना ने पीड़ित शख्स को अपने फार्म पर बुलाया और उसने कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया और शिकायतकर्ता को धमकाया.  इस पर पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. हालांकि, सूरज रेवन्ना (37) ने आरोपों को सिरे से खारिज किया था.

 

जानिए कौन हैं सूरज रेवन्ना? 

सूरज रेवन्ना जेडी(एस) विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और केंद्रीय मंत्री व कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के भतीजे हैं. पेशे से डॉक्टर सूरज पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार के सातवें सदस्य हैं जो कर्नाटक में संवैधानिक पद पर चुने गए हैं. उन्होंने जनवरी 2022 में विधान परिषद के लिए हासन स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी.

किन धाराओं में सूरज रेवन्ना के खिलाफ दर्ज है FIR?

27 साल के लड़के ने पुलिस में शिकायत की थी कि सूरज रेवन्ना उसका यौन शोषण किया. इस शिकायत के आधार पर होलेनरसीपुर पुलिस ने शनिवार (22 जून) देर शाम जेडीएस नेता सूरज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अननेचुरल सेक्स), 342 (बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था. हालांकि, सूरज रेवन्ना ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है. सूरज ने यह भी आरोप लगाया था कि उस व्यक्ति ने उससे 5 करोड़ रुपये ऐंठने के लिए 'झूठी शिकायत' दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें: SC On Kanwar Yatra Nameplate Row: 'क्या कुछ लोग हलाल...', कांवड़ मामले में सुनवाई के दौरान ऐसा क्यों बोले सुप्रीम कोर्ट के जज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का वार, 'देर-सवेर सजा...'
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
LIVE: RJD के मार्च में वॉटर कैनन से छोड़ा गया पानी, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े कार्यकर्ता
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget