एक्सप्लोरर

पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने पहुंचे CM सिद्धारमैया तो कुमारस्वामी बोले, 'राज्य पीड़ित है और सरकार...'

HD Kumaraswamy On Siddaramaiah: जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने क्रिकेट मैच देखने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत अन्य मंत्रियों पर निशाना साधा है.

HD Kumaraswamy On Karnataka Govt: कर्नाटक पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने क्रिकेट मैच देखने पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य मंत्रियों की आलोचना की है. बेंगलुरु में शनिवार (21 अक्टूबर) को मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने तंज कसा कि राज्य पीड़ित है और सरकार क्रिकेट मैच देख रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कुमारस्वामी ने कहा, ''कल मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कुछ मंत्री क्रिकेट मैच देखने गए थे. अगर यह भारत बनाम पाकिस्तान मैच होता तब ठीक था लेकिन मैच पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया था. उन्होंने पाकिस्तान का सपोर्ट किया या ऑस्ट्रेलिया को? राज्य पीड़ित है और सरकार क्रिकेट मैच देख रही है.''

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच शुक्रवार (20 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि लोग कर्नाटक सरकार में भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं.

'लोग सरकार में परसेंटेज और भ्रष्टाचार की बात कर रहे'

कुमारस्वामी ने कहा कि केंद्र को फंड के लिए पत्र लिखकर राज्य सरकार के नेताओं को समय मांगना चाहिए. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि हमें जनता ने सत्ता दी है. लोग सरकार में परसेंटेज और भ्रष्टाचार के बारे में बोल रहे हैं. वे (कांग्रेस) कहते हैं कि हमने जो कहा वह किया लेकिन किसान पीड़ित हैं. राज्य सरकार केंद्र से फंड मांग रही है.सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा है... राज्य सरकार को केंद्र के पास जाना चाहिए.

और क्या बोले एचडी कुमारस्वामी?

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने 7 अक्टूबर को कहा था कि राज्य सरकार ने केंद्र से 4,860 करोड़ रुपये के फसल नुकसान मुआवजे की अपील की है. केंद्र से लंबित मनरेगा बकाया भी मांगा गया है.

कुमारस्वामी ने कहा कि कुछ जिलों में पानी की कमी है और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जेडीएस नेता ने कहा कि फसल का भारी नुकसान हुआ है और कुछ क्षेत्रों में फसल की क्वालिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार में सामंजस्य की कमी है.

यह भी पढ़ें- UP Politics: कमलनाथ ने बोला 'अखिलेश-वखिलेश' तो चाचा रामगोपाल यादव भी हुए खफा, कहा- '...ये छुटभइये नेता हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget