एक्सप्लोरर

1 जनवरी से ये नियम बदल जाएंगे, जानें आपकी जेब पर कितना होगा असर

साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से बैंकिंग से लेकर बीमा से जुड़े कई नियम बदल रहे हैं. फोन कॉल से लेकर म्यूचुअल फंड निवेश के नियमों में बदलाव का सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा.

नई दिल्ली: आज साल 2020 का आखिरी दिन है. कल 1 जनवरी 2021 से आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो जाएगा. साल के पहले दिन से बैंकिंग से लेकर बीमा से जुड़े कई नियम बदल रहे हैं. फोन कॉल से लेकर म्यूचुअल फंड निवेश के नियमों में बदलाव का सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा. आइए जानते हैं नए साल में क्या 8 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं...

1- सरल जीवन बीमा’ स्कीम होगी लॉन्च

1 जनवरी से बीमा नियामक इरडा ने भी सभी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को एक स्टैंडर्ड इंडिविजुअल टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने के लिए निर्देश जारी किए हैं. यह पॉलिसी ‘सरल जीवन बीमा’ के नाम से है. गौरतलब है कि स्टैंडर्ड इंडिविजुअल टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का मैक्सिम सम अस्योर्ड 25 लाख रुपये का होगा. इस स्कीम से कस्टमर्स को कंपनियों की ओर से पहले से दी गई जानकारियो के आधार पर निर्णय लेने में मदद मिलेगी. सरल जीवन बीमा 18 से 65 वर्ष की आयु के लोग खरीद सकते हैं.

2- कारें - टू व्हीलर होंगे महंगे

1 जनवरी 2021 से कारें खरीदना भी महंगा हो जाएगा. दरअसल ऑटोमोबाइल कंपनिया नए साल में अपने कई मॉडल के दाम 5 फीसदी तक बढ़ाने जा रही हैं. जिसके बाद कारें महंगी हो जाएंगी. जो कंपनिया अपने कारों के दाम बढ़ा रही हैं नमें मारुति सुजुकी इंडिया, निसान, रेनॉ इंडिया, होंडा कार्स, महिंद्रा एंड महिंद्री, इसूजू. ऑडी इंडिया, फॉक्सवैगन कार कंपनिया, फोर्ड इंडिया, और बीएमडब्लयू इंडिया शामिल हैं. वहीं टूव्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी बाइक-स्कूटर की कीमतें 1 जनवरी से बढ़ा रही हैं.

3- गैस सिलेंडर की कीमत भी बदलेंगी

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें सरकारी तेल कंपनियों तय करती हैं. इस दौरान कीमत में इजाफा भी किया जा सकता है और कीमतों में राहत भी दी जा सकती है. ऐसे में 1 जनवरी को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव तय है.

4- चेक से भुगतान करने के नियम में होगा बदलाव 1 जनवरी 2021 से चेक  के जरिए भुगतान करने के नियमों में भी बदलाव हो जाएगा. नए नियम लागू होने के बाद 50 हजार से ज्यादा भुगतान वाले चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होगा. इसके अंतर्गत 50 हजार से ज्यादा के चेक के लिए जरूरी जानकारी की पुष्टि दोबारा की जाएगी. ये नए नियम चेक पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने और बैंक धोखाधड़ी रोकने के लिए बनाए गए हैं.

5- कॉन्टैक्टलेस कार्ड के जरिए भुगतान की सीमा में बदलाव

केंद्रीय बैंक 1 जनवरी से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के मकसद से कॉन्टैक्टलेस कार्ड के जरिए भुगतान की सीमा बढ़ाकर 5 हजार रुपए करने जा रहा है. बता दें कि वर्तमान में कॉन्टैक्टलेस कार्ड से भुगतान करने की सीमा 2 हजार रुपये ही है.

6- साल भर में भरे जाएंगे सिर्फ 4GS TR-3B रिटर्न फॉर्म

कारोबारियों को 1 जनवरी से साल भर में सिर्फ 4 GSTR-3B रिटर्न फॉर्म भरने पड़ेंगे. वर्तमान में कारोबारी ऐसे 12 फॉर्म भरते हैं. सरकार ने जीएसटीरिटर्न फाइलिंग प्रोसेस को ज्यादा आसान बनाने के लिए ही क्वारटर्ली फाइलिंग ऑफ रिटर्न विद मंथली पेमेंट योजना लागू की है. इस योजना का लाभ कुल 5 करोड़ रुपए सालाना टर्नओवर तक वाले कारोबारी उठा सकते हैं.

7- लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए जीरो लगाना होगा

1 जनवरी 2021 से पूरे देश में लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल करने के लिए नंबर डायल करने से पहले जीरो लगना होगा. ऐसा होने से टेलीकॉम कंपनियों को ज्यादा नंबर बनाने में मदद मिलेगी.

8- म्यूचुअल फंड निवेश के नियमों में होगा बदलाव

1 जनवरी 2021 से म्यूचुअल फंड निवेश के नियम भी बदल रहे हैं. निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्यूचुअल फंड के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. नए नियम लागू होने के बाद फंड्स का 75 फीसदी हिस्सा इक्विटी में इंवेस्ट करना अनिवार्य होगा. जो कि अभी न्यूनतम 65 फीसदी है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत
कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत
'किसी ने रोका तो...', वंदे मातरम गान विवाद पर केंद्रीय मंत्री की दो टूक
'किसी ने रोका तो...', वंदे मातरम गान विवाद पर केंद्रीय मंत्री की दो टूक
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget