एक्सप्लोरर

कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे जर्नादन द्विवेदी ने मोहन भागवत के साथ साझा किया मंच

कांग्रेस के पूर्व महासचिव जनार्दन द्विवेदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रही साध्वी ऋतंभरा और अन्य आध्यात्मिक नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे थे.

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य जनार्दन द्विवेदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और साध्वी ऋतंभरा के साथ मंच साझा किया. रविवार को हिन्दू धर्म के पवित्र ग्रंथ गीता पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनार्दन द्विवेदी ने आरएसएस प्रमुख के साथ मंच साझा किया.

कांग्रेस के पूर्व महासचिव जनार्दन द्विवेदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रही साध्वी ऋतंभरा और अन्य आध्यात्मिक नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे थे.

यह कार्यक्रम दिल्ली के लाल किले में आयोजित की गई थी. इस प्रोग्राम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौदूज थे. कार्यक्रम का आयोजन 'जीओ गीता' नाम के संगठन ने करवाया था.

कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती थी गिनती

बता दें कि जनार्दन द्विवेदी काफी समय तक कांग्रेस महासचिव रहे हैं. उनकी गिनती सोनिया गांधी के करीबी नेताओं में होती रही है. जनार्दन द्विवेदी ने कई कांग्रेस अध्यक्षों इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और सोनिया गांधी के साथ मिलकर काम किया है. हालांकि राहुल गांधी ने जनार्दन द्विवेदी को तरजीह नहीं दी और किनारा कर दिया.

राहुल के फैसले पर उठा चुके हैं सवाल

जब लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया तो जनार्दन द्विवेदी ने इसपर सवाल उठाए थे और पार्टी के फैसलों को कठघरे में खड़ा किया था. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को पद छोड़ने से पहले नए अध्यक्ष के चयन के लिए कोई व्यवस्था करनी चाहिए थी.

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को आईना दिखाते हुए कहा था, "मैंने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की. तब कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बात से किनारा कर लिया था. लेकिन जब मोदी सरकार ने आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण दिया तो सारी पार्टियां मौन हो गई." द्विवेदी ने पार्टी को ये भी याद दिलाया कि 'भारतीयता, भारतीय संस्कृति' को लेकर मेरे विचार से पार्टी सहमत नहीं थी. बाद में भारतीय संस्कृति से नजदीकी दिखाने के लिए क्या क्या नहीं करना पड़ा!"

नए अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया पर कांग्रेस में उठे सवाल, दिग्गज रहे जनार्दन द्विवेदी ने पार्टी को आईना दिखाया

मध्य प्रदेश के मंत्री PC Sharma की मांग, खत्म की जाए Sadhvi Pragya की सदस्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदू देवी-देवताओं का अपमान...', SC की वकील ने निशु आजाद के खिलाफ की शिकायत
'हिंदू देवी-देवताओं का अपमान...', SC की वकील ने निशु आजाद के खिलाफ की शिकायत
मोहनजीत सिंह पुलिस प्रताड़ना मामला, राहुल गांधी ने फोन पर की बात
मोहनजीत सिंह पुलिस प्रताड़ना मामला, राहुल गांधी ने की फोन पर बात
झीरम घाटी नक्सल अटैक केस: NIA कोर्ट से 10 आरोपी दोषी करार
झीरम घाटी नक्सल अटैक केस: NIA कोर्ट से 10 आरोपी दोषी करार
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget