एक्सप्लोरर

Jammu Terror Attack News: जम्मू हमले का निकला PAK कनेक्शन, 4 आतंकियों ने 20 मिनट तक बस पर बरसाईं गोलियां

Jammu Terror Attack: तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए हमले में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं. हमले के बाद घटनास्थल पर सुरक्षाबल तैनात हैं.

Reasi Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हुए आतंकी हमले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया है कि रियासी के पौनी इलाके में हुए आतंकी हमले को विदेशी आतंकियों ने अंजाम दिया था. एक स्थानीय गाइड ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमला करने में आतंकियों की मदद की थी. गाइड ने आतंकियों को इस कायराना हरकत के बाद जंगल में छिपाने में भी मदद की थी. फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों का ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चल रहा है. 

सूत्रों ने बताया कि रियासी में हुए आतंकी हमले में चार विदेशी दहशतगर्द और उनका एक स्थानीय गाइड या ओजीडब्ल्यू शामिल थे. चार आतंकियों में से दो ने सड़क पर घात लगाकर बस पर गोलियां बरसाईं. इस दौरान जंगल में छिपे बाकी के दो आतंकियों ने हमलावरों को कवर फायर दिया. स्थानीय गाइड ने हमले के बाद आतंकियों को जंगल में छिपाने में भी मदद की. जांच में यह पता चला है कि आतंकी 10 से 12 मिनट तक हमले वाली जगह रहे और बस के खाई में गिरने के बाद भी उस पर फायरिंग करते रहे.

जम्मू हमले के लिए पाकिस्तान से आए आतंकी!

दरअसल, यहां जिन विदेशी आतंकियों का जिक्र हो रहा है, उनका ताल्लुक पाकिस्तान से है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान में मौजूद आतंकी एलओसी को पार कर भारत में दाखिल होते रहे हैं और यहां लोगों के बीच दहशत फैलाने का काम किया है. पाकिस्तान पहले भी अपनी जमीन पर पलने वाले आतंकियों को घाटी में दहशत फैलाने के लिए भेज चुका है. इसकी पुष्टि एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से मिले सामानों से हो चुका है. एक बार फिर से उसने ऐसा ही किया है. 

20 मिनट तक बस पर गोली बरसाते रहे आतंकी

रियासी जिले में रविवार (9 जून) को जिस बस पर आतंकियों ने हमला किया, उसमें उत्तर प्रदेश और दिल्ली के तीर्थयात्री सवार थे. बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी. इसी दौरान पौनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया. इसकी वजह से बस गहरी खाई में जा गिरी. 53 सीट वाली बस के खाई में गिरने के बाद भी आतंकी करीब 20 मिनट तक उस पर गोलियां बरसाते रहें. इस हमले में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं. 

रियासी हमले के चश्मदीदों ने बयां किया भयावह मंजर

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हमले में जीवित बचे एक शख्स ने बताया कि बस पर लगातार गोलियां चलाई जा रही थीं. इसके बाद ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया और वह खाई में जा गिरी. एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि उसने लाल रंग का मफलर पहने एक नकाबपोश हमलावर को बस पर गोलीबारी करते देखा था. एक अन्य घायल तीर्थयात्री ने बताया कि हमें शाम चार बजे निकलना था, लेकिन बस शाम साढ़े पांच बजे निकली और अचानक से ही बस पर गोलीबारी शुरू हो गई. 

यह भी पढ़ें: Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Special Parliament Session 2026 LIVE: 'मैजिक दिखा रहे थे या माइकल जैक्सन का डांस', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर पलटवार
LIVE: 'मैजिक दिखा रहे थे या माइकल जैक्सन का डांस', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर पलटवार
महिला आरक्षण पर बोले राहुल गांधी- इस बिल को यही हराएंगे, बीजेपी को पता है नहीं होगा पास
महिला आरक्षण पर बोले राहुल गांधी- इस बिल को यही हराएंगे, बीजेपी को पता है नहीं होगा पास
चंबल में अवैध खनन रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश, कहा- अब भी नहीं रुका तो तैनात करेंगे अर्धसैनिक बल
चंबल में अवैध खनन रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त निर्देश, कहा- अब भी नहीं रुका तो तैनात करेंगे अर्धसैनिक बल
'मैं 20 साल में प्रियंका गांधी जैसा नहीं कर पाया, उन्होंने 5 मिनट में अमित शाह को...', लोकसभा में बोले राहुल गांधी, मगर क्यों?
'मैं 20 साल में प्रियंका गांधी जैसा नहीं कर पाया, उन्होंने 5 मिनट में अमित शाह को...', लोकसभा में बोले राहुल गांधी, मगर क्यों?

वीडियोज

Bhooth Bangla Movie REVIEW: हंसी और हॉरर का कैसा है ये मिक्स?
Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर बोलते हुए राहुल ने क्यों किया दादी इंदिरा गांधी को याद? बोले- ये नहीं वुमन रिजर्वेशन बिल
महिला आरक्षण पर बोलते हुए राहुल ने क्यों किया दादी इंदिरा गांधी को याद? बोले- ये नहीं वुमन रिजर्वेशन बिल
अखिलेश यादव से हो गई BJP की दोस्ती! कल पीएम मोदी ने कहा- फ्रेंड, आज रिजिजू ने की 15 मिनट बात
अखिलेश यादव से हो गई BJP की दोस्ती! कल पीएम मोदी ने कहा- फ्रेंड, आज रिजिजू ने की 15 मिनट बात
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
महिला आरक्षण बिल: लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का छलका दर्द, 'मायके और ससुराल के…'
Shreyas Iyer Statement: 'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
Love and War Release Date: रणबीर-आलिया और विक्की की 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
Special Parliament Session 2026: 'सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा...', महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान के लिए विपक्षी दलों से क्या बोले पीएम मोदी
'सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा...', महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान के लिए विपक्षी दलों से क्या बोले पीएम मोदी
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से एक और झटका, जज की ये बात सुनते ही दुखी होकर बोले- क्या मैं ऐसा शातिर अपराधी हूं कि...
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से एक और झटका, जज की ये बात सुनते ही दुखी होकर बोले- क्या मैं ऐसा शातिर अपराधी हूं कि...
Virat Kohli Like Influencer Photo: कोहली ने फिर की 'विराट' गलती, इस हसीना को कर दिया 'लाइक', अनुष्का भाभी से शिकायत कर रहे यूजर्स
कोहली ने फिर की 'विराट' गलती, इस हसीना को कर दिया 'लाइक', अनुष्का भाभी से शिकायत कर रहे यूजर्स
Embed widget