एक्सप्लोरर

जम्मूः क्वारंटीन सेंटर से भागा पुलिस का कोरोना संक्रमित जवान, श्रीनगर जाते हुए पकड़ा गया

जम्मू कश्मीर में संक्रमण के अभी तक 7,093 मामले आ चुके हैं जबकि 94 लोगों की मौत हो चुकी है.जम्मू में आए नए मामलों में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं.

जम्मू: रविवार को जम्मू में 29 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आये, जिनमें सात पुलिस के जवान, एक सीआरपीएफ जवान, एक सरकारी शिक्षक और दो गर्भवती महिलाएं शामिल हैं. वहीं, जम्मू पुलिस ने शहर के कोट भलवाल क्वारंटीन सेंटर से दीवार फांद कर भागे अपने ही विभाग के एक कोरोना संक्रमित कांस्टेबल को बनिहाल से पकड़ लिया.

कांस्टेबल को पकड़ने के लिए चलाया तलाशी अभियान

अपनी छुट्टी पूरी कर वापस ड्यूटी ज्वाइन करने जम्मू पहुंचे प्रदेश पुलिस के पांच जवानों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने जम्मू के कोट भलवाल के क्वारंटीन सेंटर में रखा था. लेकिन, इन जवानो में से एक ने सेंटर की दीवार फांद दी और फिर अपना मोबाइल फ़ोन बंद कर वहां से भाग खड़ा हुआ.

हालांकि, इस जवान के साथ बाकी चार जवानों में कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वहीं क्वारंटीन केंद्र से फरार इस जवान को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसकी खोज के लिए ऑपरेशन शुरू किया और उसे श्रीनगर जाते हुए जम्मू के रामबन में पकड़ लिया गया.

उधमपुर जिले में 9 नए मामले

इसके साथ ही जम्मू के मढ़ ब्लॉक से 40 साल के एक सरकारी शिक्षक में कोरोना से संक्रमण होने की पुष्टि हुई है. यह शिक्षक अपने इलाज के लिए चंडीगढ़ गया था और वापसी में टेस्ट में वह कोरोना से संक्रमित पाया गया. इसके साथ ही जम्मू के उधमपुर ज़िले में रविवार को नौ और लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया, जिनमें दो गर्भवती महिलाये भी शामिल हैं.

जम्मू कश्मीर में कोरोना से संक्रमण के 7,093 मामले आ चुके हैं, जिनमें से 2,683 मरीज अभी भी एक्टिव हैं. वहीं केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक 94 लोग इस महामारी के कारण जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से दिया इस्तीफा, कहा- मौजूदा हालात सही नहीं

AAP नेता संजय सिंह का आरोप- चीन से लोन ले रही केंद्र सरकार, देश को बोल रही बहिष्कार करो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस बोली- 'किसी ने नहीं रोका'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
हैदराबाद में ओवैसी ने फहराया तिरंगा, कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget