एक्सप्लोरर

कश्मीर की मुस्लिम छात्रा ने गाया राम भजन, वीडियो हुआ वायरल, कहा- प्राण प्रतिष्ठा में हम भी उत्साह से बन रहे हिस्सा

Ram Temple: राम मंदिर उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है. इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. अयोध्या में इसके लिए तैयरियां अपने अंतिम पड़ाव पर हैं.

Ram Mandir: राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब बस एक हफ्ते का वक्त बचा हुआ है. भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लोगों को भजन गाकर इस मौके का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ऐसा ही एक राम भजन उरी की रहने वाली एक मुस्लिम छात्रा बतूल जोहरा ने गाया है. उन्होंने राम भजन को पहाड़ी भाषा में गाया है, जो काफी वायरल हो हुआ है. 

जम्मू-कश्मीर के उरी जिले की रहने वाली बतूल जहरा ने राम भजन गाकर घाटी के लोगों को 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर उद्घाटन से जोड़ने का काम किया है. उन्होंने एक रिकॉर्ड किए गए मैसेज में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले 11 दिनों का व्रत रख रहे हैं. देश के कोने-कोने में सभी लोग प्रभु श्री राम के प्रति सम्मान व्यक्त करने वाली मधुर धुनें गा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर भी उतने ही उत्साह से इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा है.' 

जहरा ने बताया क्यों गाया राम भजन? 

पहाड़ी भाषा में राम भजन गाने को लेकर जब बतूल जहरा से बात की गई, तो उन्होंने कहा, 'मैंने बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का एक गाना सुना और मुझे वह बहुत अच्छा लगा. मैंने सोचा कि जब ये हिंदी में हो सकता है, तो फिर ये पहाड़ी में क्यों नहीं हो सकता है. मैंने इसे पहाड़ा भाषा में लिखा और गाया. साथ ही मैंने इस गाने को रिकॉर्ड किया और अपने सर को दिखाया. इसके बाद मेरे सर ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसकी वजह से ये वायरल हो गया.'

लोगों के दिगाम से गायब हुईं नकारात्मक बातें

बतूल जहरा ने आगे कहा, 'उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को मैं धन्यवाद कहना चाहूंगी, जिनकी वजह से लोगों के दिमाग से ढेर सारी नकारात्मक चीजें गायब हुई हैं. मेरे मुस्लिम भाइयों ने भी मेरी बहुत सराहना की है. हमारे इमाम ने संदेश दिया कि हमें उस देश से प्यार करना चाहिए जहां हम रहते हैं.' जहरा ने कहा कि श्री राम को उनकी ईमानदारी और न्याय में विश्वास के कारण 'पुरुषोत्तम' कहा जाता था.

यह भी पढ़ें: कारसेवा के चलते अपनों में हुए बदनाम...फतवा सहा, निकाह टूटा और झेले 4000 थ्रेट कॉल, बोले मुस्लिम 'गुल्लू राम'- बीवी को पड़ती थीं गालियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
ऐसा क्या हुआ कि BJP 8 महीने में ही गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
ऐसा क्या हुआ कि BJP 8 महीने में ही गंवा बैठी 30 साल का अभेद किला?
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा

Embed widget