एक्सप्लोरर

Srinagar Encounter: श्रीनगर में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी, मजदूर पर हमला करने वाले 2 आतंकियों को किया ढेर

Jammu Kashmir News: श्रीनगर में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. इसमें अब तक दो आतंकी मारे गए हैं.

Srinagar Encounter Update: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम (Nowgam) थाना क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी (Terrorist) मारे गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने नौगाम थाना क्षेत्र के डंगरपोरा इलाके में एक विशेष इनपुट के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि उग्रवादियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ (Encounter) शुरू हो गई. 

एडीजीपी कश्मीर ने कहा कि ऑपरेशन में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं. सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान भी जारी है. मारे गए आतंकवादी आतंकी संगठन AGuH से जुड़े थे और उनकी पहचान पुलवामा के एजाज रसूल नज़र और शाहिद अहमद के रूप में हुई. 

मजदूर पर हमले में शामिल आतंकी किए ढेर

उन्होंने कहा कि ये आतंकी हाल ही में पश्चिम बंगाल के रहने वाले मुनीर उल इस्लाम नाम के एक मजदूर पर 2 सितंबर को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शामिल थे. बता दें कि, जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. बीते सोमवार को ही दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है.

हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी भी मारे थे

इससे पहले बीती 6 सितंबर को भी दो आतंकियों का सफाया किया गया था. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में तब सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी ढेर किए गए थे. दक्षिण कश्मीर के पुष्करी कनिलवां गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाबलों ने पुष्करी कनिलवां इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. 

कश्मीर जोन के डीजीपी विजय कुमार ने बताया था कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान दानिश भट उर्फ कोकब दुरी और बशारत नबी के रूप में हुई है, दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम से जुड़े हैं. दोनों 9 अप्रैल 2021 को एक टीए सैनिक सलीम की हत्या और 29 मई 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे. 

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में इस साल लगभग 96 मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें 153 से ज्यादा आतंकवादी (Terrorist) मारे गए हैं. मारे गए आतंकवादियों में 38 पाकिस्तानी नागरिक थे. इस साल आतंकवाद से संबंधित विभिन्न घटनाओं में 21 नागरिक भी मारे गए, जबकि विभिन्न हमलों और मुठभेड़ों में 20 सैनिक शहीद हुए हैं.

ये भी पढ़ें- 

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, उपराज्यपाल ने की मुआवजे की घोषणा

Jammu Kashmir: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकवादी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
LIVE: अभिजीत दीपके की SEM कोर्ट में पेशी, सेंट्रल पार्क में शांति भंग का आरोप
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget